Sunita Ahuja: पैसे छापने निकलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, शुरू किया यूट्यूब चैनल; फराह-सुनील ने किया सपोर्ट
Sunita Ahuja Youtube Channel: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने अब डिजिटल दूनिया में कदम रखा है। इस मौके पर उन्हें सेलेब्स ने सपोर्ट किया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शादी और तलाक जैसे मुद्दों से लेकर स्ट्रगल तक हर मुद्दे पर सुनीता खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब सुनीता अहूजा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने पहले ब्लॉग के साथ की। अब उनके यूट्यूब चैनल को कई अन्य सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। इनमें कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और एक्टर सुनील शेट्टी जैसे नाम शामिल हैं।
सुनीता ने खुद को बताया ‘बीवी नंबर 1’
सुनीता आहूजा ने 14 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत करने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने व्लॉग का एक टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, “बीवी नंबर 1 अब आ चुकी है यूट्यूब चैनल पर। प्लीज मेरे यूट्यूब वीडियो लिंक को बायो में लाइक करो, शेयर करो, सब्सक्राइब करो और कमेंट में बताओ कैसा लगा आपको।
View this post on Instagram
पैसे छापने निकलीं सुनीता
सुनीता के पहले ब्लॉग वीडियो की शुरुआत पति गोविंदा के हिट गाने 'बीवी नंबर 1' पर उनकी एंट्री के साथ होती है। फिर वो अपने सोने के आभूषणों को दिखाते हुए ये बताती हैं कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत कर दी है। इसमें सुनीता फनी अंदाज में कहती हैं, “हाय दोस्तों मैं हूं सुनीता। आप मुझे यूट्यूब चैनल पर देख रहे हो। सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।”
काल भैरव पर चढ़ाने के लिए सुनीता ने खरीदी शराब
इस टीजर वीडियो में सुनीता काल भैरव बाबा के मंदिर जाती हैं। इसके लिए वो शराब की दुकान से शराब की कुछ बोतलें भी खरीदती हैं। इसके बारे में वो बताती भी हैं कि ये बोतलें मेरे लिए नहीं, बाबा के लिए थीं। सब सोचेंगे मैं ही बेवड़ी हूं। इस वीडियो में सुनीता को बाइक चलाते और अपने हेल्पर महेश के साथ मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों की इस मजेदार बातचीत को देखकर लोगों ने उनकी तुलना फराह खान और उनके कुक दिलीप से भी की। असल में फराह खान भी अपने कुक दिलीप के साथ अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाती हैं।
फराह खान ने बताया ‘एंटरटेनिंग बीवी’
अब सुनीता को सेलेब्स का सपोर्ट भी मिलने लगा है। फराह खान ने सुनीता के पहले व्लॉग का टीजर शेयर करके यूट्यूब पर उनका स्वागत किया। कंटेंट की तारीफ करते हुए फराह ने उन्हें सबसे एंटरटेनिंग बीवी करार दिया। उन्होंने फॉलोअर्स को सुनीता को देखने और उनके चैनल को सब्सक्राइब करने को कहा।
सुनील शेट्टी ने की तारीफ
फराह खान के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी सुनीता अहूजा का सपोर्ट किया। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “यूट्यूब इंडिया तैयार हो जाइए। सुनीता इतनी बेबाक सिर्फ आप ही हो सकती हैं। आप सिर्फ बेबाक ही नहीं बल्कि ईमानदार और फुल एंटरटेनिंग भी हैं। अब दुनिया आपकी बेबाकी की दीवानी होने वाली है। यह देखने और आराम करने से ज्यादा हंसने वाला होगा।”