फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda wife sunita ahuja reacts on rumours of her husband affairs and says about marathi actress

किस मराठी एक्ट्रेस पर फिदा हुए गोविंदा? अफेयर्स की अफवाहों पर पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रंगे हाथ…’

Mon, 03 Nov 2025 12:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

Sunita Ahuja On Govinda Affairs: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहली बार अपने पति के अफेयर्स की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Govinda wife sunita ahuja reacts on rumours of her husband affairs and says about marathi actress
सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते कुछ महीनों से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर अनबन की खबरें चल रही हैं। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों को खारिज किया था। अब एक्टर की पत्नी ने अभिनेता के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

‘एक मराठी अभिनेत्री है…’
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता, आहूजा पारस एस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। उनसे शादी को लेकर अनबन और अभिनेता के अफेयर्स पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैंने मीडिया से कई बार कहा है कि मैंने भी ऐसा सुना है। लेकिन जब तक मैं उन्हें अपनी आंखों से नहीं देख लेती या रंगे हाथों नहीं पकड़ लेती, मैं कुछ भी नहीं कह सकती। मैंने सुना है कि वह एक मराठी अभिनेत्री है।’

विज्ञापन


‘ये सब करने की उम्र नहीं है’
आगे उन्होंने कहा, ‘अभी ये सब करने की उम्र नहीं है। गोविंदा को अपनी बेटी और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन, मैंने भी अफवाहें सुनी हैं और कहा है कि जब तक मैं मुंह नहीं खोलूंगी, तब तक किसी बात पर भरोसा मत करना। मैंने मीडिया से भी कहा है कि मैं हमेशा सच बोलूंगी क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलती।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: क्या 'भूल भुलैया 4' में अक्षय-कार्तिक साथ में आएंगे नजर? अनीस बज्मी ने कास्ट को लेकर दी नई अपडेट


भतीजे कृष्णा अभिषेक संग रिश्ते पर भी की बात
सुनीता आहूजा ने अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक के साथ अनबन पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘अब मेरा किसी भी बच्चे से कोई झगड़ा नहीं है, दोनों मेरे अपने बच्चे हैं और बहुत प्यारे हैं। अब एक-दूसरे से लड़ने की उम्र नहीं रही। कृष्णा का पालन-पोषण मैंने ही किया था, उसके बचपन के ज्यादातर समय में मैं थी। अब मैं सब कुछ भूल चुकी हूं। मैं बस यही चाहती हूं कि सभी बच्चे साथ में खुश और मुस्कुराते रहें। मैं चाहती हूं कि आरती जल्द ही मां बने और यश को राखी बांधने घर आए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed