फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   govinda wife sunita ahuja opens up on marriage affair rumours and life struggles

'अच्छे पति नहीं हैं गोविंदा', सुनीता आहूजा का फिर चौंकाने वाला दावा, बोलीं- हीरोइनों के साथ बिताते थे वक्त

Sun, 09 Nov 2025 08:26 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 09 Nov 2025 08:26 AM IST
सार

Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने बेबाक बयान से हैरान कर दिया है। हाल ही में गोविंदा को लेकर उन्होंने कहा है कि वो अच्छे पति नहीं हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
govinda wife sunita ahuja opens up on marriage affair rumours and life struggles
सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने दौर में लाखों दिलों पर राज किया। 80 और 90 के दशक में उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और स्टाइल का कोई जवाब नहीं था। लेकिन जितनी चमक उनकी प्रोफेशनल जिंदगी में थी, उतनी ही बार उनकी निजी जिंदगी ने सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने हाल-ए-दिल को बयां किया और पति गोविंदा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


38 साल की शादी के बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता और गोविंदा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। लंबे समय तक बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल के रूप में पहचाने जाने वाले इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पहले भी आती रहीं, लेकिन इस बार सुनीता ने खुलकर अपने मन की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर इंसान जवानी में गलतियां करता है। उन्होंने कहा, 'मैंने भी कीं और गोविंदा ने भी।” लेकिन सुनीता के मुताबिक, उम्र के एक पड़ाव के बाद जब आदमी परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी सकता है, तब भी अगर वो गलतियां करता है, तो वो किसी भी तरह से शोभा नहीं देतीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पत्नी से ज्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते थे गोविंदा’
पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने साफ कहा कि स्टार की पत्नी होना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत मजबूत बनना पड़ा। एक स्टार की पत्नी को दिल को पत्थर का बनाना पड़ता है।' उन्होंने बताया कि गोविंदा अक्सर अपने काम के कारण घर से ज्यादा वक्त हीरोइनों और शूटिंग सेट्स पर बिताते थे। सुनीता ने कहा कि अब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि ये सब कितना मुश्किल था- 'मुझे 38 साल लगे यह समझने में।'

यह खबर भी पढ़ें: कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचकर कमाए थे 30 रुपये, अब उनके नाम हैं 5 नेशनल अवॉर्ड; 200 करोड़ की हैं मालकिन


‘अगले जन्म में पति नहीं, बेटा बनकर आना’
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सुनीता ने कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को पति नहीं चाहेंगी। उन्होंने कहा- 'गोविंदा एक बहुत अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं। मैंने तो पहले ही कह दिया था- अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर आना, पति नहीं चाहिए। सात जन्म की बात छोड़ो, ये एक ही जन्म काफी है।'

तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का बयान
हाल के महीनों में गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें भी तेज हो गई थीं। हालांकि किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब सुनीता के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर से इन चर्चाओं को हवा मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed