फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda And Salman Khan May Be Come Togethar In War Drama Battle Of Galwan After 18 Years He Starts Shooting

18 साल बाद सलमान के साथ काम कर सकते हैं गोविंदा! शुरू की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग

Mon, 27 Oct 2025 08:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 27 Oct 2025 08:26 PM IST
सार

Govinda Joins Battle Of Galwan: 18 साल बाद ‘पार्टनर’ एक बार फिर साथ आ रहे हैं। दरअसल, सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म में अब ‘बैटल ऑफ गलवां’ में गोविंदा भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Govinda And Salman Khan May Be Come Togethar In War Drama Battle Of Galwan After 18 Years He Starts Shooting
गोविंदा और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan और @govinda_herono1

विस्तार

बॉलीवुड के ‘पार्टनर’ यानी सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ गोविंदा भी नजर आएंगे। यानी लगभग 18 साल बाद दोनों अभिनेता एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन

सलमान ने खुद दी हिंट
बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के हालिया एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा शो में बतौर मेहमान शामिल हुईं। सलमान और सुनीता ने गोविंदा के साथ उनके फिर से साथ आने पर चर्चा की, जो अब फैंस के बीच वायरल है। दरअसल, सलमान ने इस दौरान ये कहा कि अब वो और गोविंदा एक साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने इस प्रोजेक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोविंदा वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान के साथ अभिनय करेंगे।

विज्ञापन

यह होगी फिल्म की कहानी
इन चर्चाओं के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि गोविंदा ने ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। ‘बैटल ऑफ गलवां’ अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जो समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर बिना एक भी गोली चलाए लड़ा गया था। सलमान के अलावा फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः जॉनी लीवर से लेकर डेविड धवन तक, सतीश शाह की प्रार्थना सभा में पहुंचे कलाकार; पत्नी की हालत देख भावुक हुए फैंस

पुरानी है सलमान और गोविंदा की दोस्ती
सलमान और गोविंदा दशकों से दोस्त हैं, उनकी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती 2000 के दशक की शुरुआत में शुरू हुई थी। गोविंदा अक्सर सलमान को अपने करियर को खराब दौर में फिर से पटरी पर लाने का श्रेय देते हैं। सलमान और गोविंदा आखिरी बार ‘पार्टनर’ फिल्म में नजर आए थे। दोनों इसके अलावा ‘सलाम-ए-इश्क’ में भी साथ में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed