Govinda: गोविंदा ने बेटे के साथ किया डांस, 'कुली नंबर 1' के गाने 'गोरिया चुराना' पर जमकर थिरके हीरो नंबर वन
गोविंदा बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। उनकी अदाकारी और डांस दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है। गोविंदा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा ने अपने बेटे और उनके दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।
विस्तार
गोविंदा का डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें गोविंदा अपने बेटे और उसके कुछ दोस्तों के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने 'गोरिया चुरा ना मेरा जिया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोग नजर आ रहे हैं, जो गोविंदा के डांस को कॉपी कर रहे हैं। गोविंदा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोविंदा के इस डांस पर उनके फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए जमकर प्यार बसरा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "जितनी एनर्जी देती हो, कॉमिक टाइमिंग बहुत रेयर है। उनकी फिल्में देखकर दिल खुश हो जाता है। सच्चा हीरो।"
विज्ञापन विज्ञापन
बेटे यशवर्धन ने पिता के साथ किया जमकर डांस
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि हीरो नंबर वन यानी गोविंद अपने बेटे यशवर्धन और उनके दोस्तों को अपने डांस मूव्स दिखाने के साथ सिखा भी रहे हैं। यह वीडियो किसी पार्टी के दौरान का लग रहा है। वहां पर मौजूद सभी लोग गोविंदा के डांस को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर गोविंदा के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनके डांस पर अपनी राय भी साझा कर रहे हैं।
बॉलीवुड संगीत पर गोविंदा के डांस मूव्स कमाल करते हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गोविंदा की ऊर्जा आज भी युवाओं की ऊर्जा को मात दे रही है। उनके बेहतरीन डांस मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।