{"_id":"666291660b13cae2220a2470","slug":"good-bad-ugly-actor-ajith-kumar-can-work-with-game-changer-indian-2-director-s-shankar-for-the-first-time-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajith Kumar: इस बड़े निर्देशक के साथ काम कर सकते हैं अजित कुमार, बात बनी तो पहली बार होगा यह काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajith Kumar: इस बड़े निर्देशक के साथ काम कर सकते हैं अजित कुमार, बात बनी तो पहली बार होगा यह काम
Fri, 07 Jun 2024 10:20 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:20 AM IST
सार
तमिल इंडस्ट्री में इन दिनों एक चर्चा चल रही है कि अभिनेता अजित जल्द ही एक बड़े निर्देशक के साथ काम करने वाले हैं। इसे लेकर दोनों की मुलाकात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
विस्तार
तमिल सिनेमा के प्रशंसकों को जल्द ही बड़े परदे पर कुछ मजेदार देखने को मिल सकता है। 'गुड बैड अग्ली' फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता अजित कुमार एक बड़े निर्देशक के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर खूब चर्चा चल रही है, जिससे तमिल दर्शक गदगद हो गए हैं।
विज्ञापन
Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, अगले आदेश तक इस कारण लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
साथ में काम कर सकते हैं अजित और शंकर
123 तेलुगु वेबसाइट के मुताबिक, तमिल इंडस्ट्री में इन दिनों एक चर्चा चल रही है कि अभिनेता अजित और निर्देशक शंकर जल्द ही एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि पिछले हफ्ते अजीत और शंकर इस सिलसिले में चेन्नई में एक-दूसरे से मुलाकात भी कर चुके हैं। यही वजह है कि दोनों के साथ में काम करने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो अजित और शंकर के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा और दोनों के प्रशंसक खुद भी इस तरह की अच्छी खबर सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
Francis Ford Coppola: फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर 'मेगालोपोलिस' के सेट पर लगे गंभीप आरोप, कहा- मैं भावुक नहीं हूं
शंकर और अजीत की आने वाली फिल्म
शंकर और अजीत के साथ में काम करने पर कोई बात बनी तो यह पहला मौका होगा, जब दोनों साथ में काम करेंगे। बता दें कि शंकर इन दिनों राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग लंबे समय से चल रही है। हालांकि, फिल्म का पहला गाना 'जरागंडी' रिलीज किया जा चुका है। वहीं, अजित की बात करें तो उनकी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' एक एक्शन थ्रिलर है। कहा जा रहा है कि अजित इस फिल्म में तीन-तीन किरदार निभाने वाले हैं। यह अजित के करियर की 63वीं फिल्म है। इसका निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
Baby Reindeer: इस महिला की जिंदगी पर नेटफ्लिक्स ने बना दी 'बेबी रेनडियर'? मांगा 1420 करोड़ रुपये का हर्जाना