फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Francis Ford Coppola Talk About On Allegations of Improper Behavior on Megalopolis Set Said I am too Shy

Francis Ford Coppola: फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर 'मेगालोपोलिस' के सेट पर लगे गंभीप आरोप, कहा- मैं भावुक नहीं हूं

Fri, 07 Jun 2024 09:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 07 Jun 2024 09:57 AM IST
सार

मेगालोपोलिस के सेट पर कोपोला पर खराब व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। इसमें फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत पर का आरोप लगाया गया। इस मामले में अब उन्होंने खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Francis Ford Coppola Talk About On Allegations of Improper Behavior on Megalopolis Set Said I am too Shy
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, मेगालोपोलिस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला अपनी फिल्म 'मेगालोपोलिस' के पूरा होने का जश्न मनाने के लिए पिछले महीने कान फिल्म महोत्सव में पहुंचे। वह इस फिल्म पर करीब 40 वर्षों से काम कर रहे थे। फिल्म की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने से समारोह कुछ हद तक प्रभावित हुआ। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगालोपोलिस के सेट पर कोपोला पर खराब व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। इसमें फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत पर का आरोप लगाया गया। इस मामले में अब उन्होंने खुलकर बात की है।

विज्ञापन

निर्देशक ने अपनी सफाई में कही ये बात

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने मामले में अपनी मां इटालिया का जिक्र करते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी मां ने मुझसे कहा कि अगर तुम किसी महिला की ओर बढ़ते हो, तो इसका मतलब है कि तुम उसका अनादर करते हो, और जिन लड़कियों पर मेरा क्रश था, मैंने निश्चित रूप से उनका अनादर नहीं किया।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भावुक नहीं हूं। मैं बहुत शर्मीला हूं।'

विज्ञापन

मामले पर क्या बोले डैरेन डेमेट्रे 

रिपोर्टस के मुताबिक कोपोला ने आगे कहा कि जिन लड़कियों के गाल पर उन्होंने किस किया था, उनमें से एक की तस्वीर उसके पिता ने ली थी। मैं जब वह 9 साल का था, उसे तब से उन्हें जानता हूं।' मेगालोपोलिस के कार्यकारी निर्माता डैरेन डेमेट्रे ने कहा कि मुझे परियोजना के दौरान उत्पीड़न या बुरे व्यवहार की किसी भी शिकायत के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा, 'फ्रांसिस ने एक बहुत बड़ी स्वतंत्र फिल्म का सफलतापूर्वक निर्माण और निर्देशन किया। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कठिन निर्णय लिए कि यह समय पर और बजट के अंदार पूरी हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण किया था किस

उन्होंने कहा, 'दो दिन ऐसे थे, जब हमने एक जश्न मनाने वाले स्टूडियो 54-एस्क क्लब सीन की शूटिंग की, जहां पर फ्रांसिस ने सेट पर कलाकारों और बैकग्राउंड खिलाड़ियों को प्यार से गले लगाकर उनके गालों पर किस करके सीन की भावना को समझाया। यह क्लब के माहौल को प्रेरित करने और स्थापित करने में मदद करने का उनका तरीका था, जो फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।' 


Baby Reindeer: इस महिला की जिंदगी पर नेटफ्लिक्स ने बना दी 'बेबी रेनडियर'? मांगा 1420 करोड़ रुपये का हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed