फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix is sued by a women over Martha character in web series Baby Reindeer demanded $170 million in damages

Baby Reindeer: इस महिला की जिंदगी पर नेटफ्लिक्स ने बना दी 'बेबी रेनडियर'? मांगा 1420 करोड़ रुपये का हर्जाना

Fri, 07 Jun 2024 09:40 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 09:40 AM IST
सार

11 अप्रैल को रिलीज हुई वेब सीरीज 'बेबी रेनडियर' के कारण नेटफ्लिक्स कानूनी पचड़े में फंस गया है। एक महिला ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर केस ठोकते हुए 170 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगा है। 

विज्ञापन
Netflix is sued by a women over Martha character in web series Baby Reindeer demanded $170 million in damages
वेब सीरीज 'बेबी रेनडियर' - फोटो : इंस्टाग्राम @mrrichardgadd

विस्तार

वेब सीरीज 'बेबी रेनडियर' के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स विवादों में घिर गया है। दरअसल, एक स्कॉटिश महिला फियोना हार्वे का दावा है कि इस सीरीज में मार्था का किरदार, जिसे जेसिका गनिंग ने निभाया है, उन पर आधारित है। इसे लेकर महिला ने नेटफ्लिक्स पर मानहानि, भावनात्मक संकट को जानबूझकर भड़काने और उसके प्रचार के अधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा ठोक दिया है। फियोना हार्वे ने नेटफ्लिक्स से 170 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 1,420 करोड़ रुपये) का हर्जाना मांगा है।

विज्ञापन


क्या है 'बेबी रेनडियर' की कहानी
'बेबी रेनडियर' 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके चलते जल्द ही इस पर हिट का ठप्पा लग गया। यह सीरीज रिचर्ड गैड द्वारा लिखित इसी नाम के नाटक पर आधारित है। 'बेबी रेनडियर' में रिचर्ड गैड ने खुद का ही एक काल्पनिक किरदार निभाया है, जिसका नाम डोनी डन होता है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे डोनी डन बारमैन से कॉमेडियन बनने का प्रयास करता है और कैसे मार्था नाम की एक पागल महिला स्टॉकर को आकर्षित करने के चक्कर में वो मुसीबत में फंस जाता है।
विज्ञापन


हार्वे ने पहले ही कहा था कि मुकदमा करने पर विचार कर रही हूं 
सीरीज के रिलीज होने के बाद आरोप लगाने वाली महिला पियर्स मॉर्गन के यूट्यूब शो में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने कहा था कि वह रिचर्ड गैड और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं। हार्वे द्वारा दाखिल किए गए मुकदमे में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स की ओर से रिचर्ड गैड द्वारा बताई गई सच्ची कहानी की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bad Boys Ride Or Die Review: 55 का हीरो, 59 का साइड हीरो, फुलटू धमाल मूवी ने दी फ्रेंचाइजी को नई संजीवनी

झूठ से जिंदगी बर्बाद हो गई
फियोना हार्वे का आरोप है कि 'बेबी रेनडियर' सीरीज में उनके बारे में झूठ दिखाया गया है। इनमें एक झूठ तो यह है कि हार्वे को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी और दूसरा यह कि उन्होंने गैड का यौन उत्पीड़न किया था। हार्वे की शिकायत है कि सीरीज में उनके खिलाफ दिखाए गए झूठ से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है और नेटफ्लिक्स और रिचर्ड गैड ने हार्वे के सम्मान, चरित्र और जीवन को तबाह कर दिया है। केस में कहा गया है कि सीरीज के पहले एपिसोड में बताया गया है कि यह एक सच्ची कहानी है। इसे हार्वे ने टीवी इतिहास का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स और रिचर्ड गैड पर आरोप लगाया है कि लालच और प्रसिद्धि पाने के लिए यह झूठ बोला गया है, क्योंकि इससे दर्शकों को आकर्षित किया जा सकता है और पैसा भी कमाया जा सकता है।

पिता की फटकार ने बनाया 'टेलीविजन क्वीन'! कुछ ऐसा है एकता कपूर का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed