फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   global star Rihanna made appearance at event wearing Manish Malhotra haathphool adds Indian touch In Her Look

भारत आकर देसी रंग में रंगीं रिहाना; हीरे से जड़ा खूबसूरत हाथफूल पहन ग्लोबल आइकन ने इवेंट में की शिरकत

Sat, 25 Apr 2026 12:36 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 PM IST
सार

Rihanna Desi Look in Haath Phool: ग्लोबल म्यूजिक स्टार रिहाना इन दिनों भारत में हैं। वे एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में भारत आईं। यहां आकर वे देसी रंग में रंगीं नजर आईं। 

विज्ञापन
global star Rihanna made appearance at event wearing Manish Malhotra haathphool adds Indian touch In Her Look
ग्लोबल आइकर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्लोबल आइकन रिहाना ने बीती रात मुंबई में एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। इस ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में रिहाना करीब दो साल बाद भारत आई हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और बात जब रिहाना की हो तो उनके लुक और फैशन पर फैंस की नजर जरूर जाती है। भारत आकर उन्होंने अपने लुक को थोड़ा देसी टच दिया है।

विज्ञापन

ढीली-ढाली ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं रिहाना 
रिहाना ने मुंबई में आयोजित एक ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, इससे पहले रिहाना ने एक और इवेंट में शिरकत की। यहां वे देसी लुक में नजर आईं। रिहाना ढीली-ढाली बटर येलो ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारत के दो बड़े डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी। उनके ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग के साथ एक और ज्वैलरी खूब चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायमंड हाथफूल ने लगाए लुक में चार चांद
रिहाना ने भारत में रहते हुए अपने लुक को थोड़ा भारतीय टच देने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने हीरों से जड़ा खूबसूरत हाथफूल पहनकर इवेंट में शिरकत की। इस हाथफूल को चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। यह मनीष का सिग्नेचर एमएम हाथफूल है। अक्सर बोल्ड लुक में नजर आने वाली रिहाना का यह थोड़ा देसी अंदाज देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं, 'भारत आने पर रिहाना को ये तंबू जैसी ड्रेस कौन देता है'?

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट
रिहाना ने अपनी ग्लोबल स्टार पावर में थोड़ा भारतीय टच देने के लिए डायमंड हाथफूल पहना और इवेंट में वे इसे बाकायदा फ्लॉन्ट करती दिखीं। मनीष मल्होत्रा ने रिहाना की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। मनीष ने कैप्शन लिखा है, 'ग्लोबल आइकन रिहाना ने हमारे सिग्नेचर एमएम हाथफूल में जलवा बिखेरा'। 

global star Rihanna made appearance at event wearing Manish Malhotra haathphool adds Indian touch In Her Look
ओरी ने रिहाना के साथ की मस्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिहाना के साथ ओरी ने की भरपूर मस्ती
सितारों से सजे इस इवेंट में जान्हवी कपूर, ईशा अंबानी, कनिका कपूर, अदिति भाटिया और मनीष मल्होत्रा सहित कई चर्चित चेहरे नजर आए। बी-टाउन का कोई इवेंट हो तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी भी जरूर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। बीती रात वे भी इवेंट में नजर आए। वे काफी मस्ती करते दिखे हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'इस पॉइन्ट पर मैं खुद हैरान हूं कि आखिर मैं हर जगह क्यों होता हूं'?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed