‘सलमान खान से दोस्ती नहीं’, गिप्पी ग्रेवाल ने कनाडा में घर पर हुई फायरिंग की घटना को किया याद
Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने कनाडा में अपने घर पर हुई फायरिंग की घटना को याद किया। जानिए सलमान खान को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2023 में कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। हाल ही में सिंगर ने इस घटना के बारे में बात की और बताया कि इससे वे कितने हैरान रह गए थे, क्योंकि गोलीबारी से पहले उन्हें कोई धमकी भरी कॉल नहीं आई थी। उन्होंने माना कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें या उनके घर को निशाना बनाया जाएगा।
फायरिंग से पहले नहीं आई थी कोई धमकी
शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टूनाइट' में पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल ने इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब मेरे घर के बाहर फायरिंग हुई, तो सच कहूं तो मुझे पता ही नहीं था कि ऐसा क्यों हुआ। मुझे कोई कॉल नहीं आया था। किसी ने मुझे धमकी भी नहीं दी थी।
बाद में एक पोस्ट सामने आया जिसमें बताया गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट सामने आया जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया मैसेज के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में इसे गिप्पी के बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ कथित जुड़ाव के खिलाफ एक चेतावनी बताया गया था। पोस्ट में दूसरों के लिए भी चेतावनी दी गई थी।
बातचीत के दौरान गिप्पी ने बताया कि सलमान खान के साथ उनके कोई करीबी निजी संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि मैं सलमान सर से सिर्फ कुछ बार ही मिला था, जब 'बिग बॉस' में फिल्मों का प्रमोशन हो रहा था और एक बार ट्रेलर लॉन्च के दौरान। हमारी कोई करीबी दोस्ती भी नहीं थी। लेकिन उन्होंने कुछ और ही समझ लिया और इसी वजह से वह घटना हुई।