फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   George Clooney said Hollywood Is Getting Eaten Up by Big Walmarts and Amazon on Paramount Pictures being sold

George Clooney : पैरामाउंट पिक्चर्स की बिक्री पर क्लूनी ने दी प्रतिक्रिया, अमेजन और वॉलमार्ट पर लगाया ये आरोप

Sat, 17 Aug 2024 08:40 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 17 Aug 2024 08:40 AM IST
सार

स्काईडांस द्वारा पैरामाउंट पिक्चर्स को खरीदे जाने पर सहमति बनी है। इस मशहूर और लोकप्रिय स्टूडियो की बिक्री को लेकर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने भी अब प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
George Clooney said Hollywood Is Getting Eaten Up by Big Walmarts and Amazon on Paramount Pictures being sold
जॉर्ज क्लूनी - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

पिछले महीने जुलाई की शुरुआत में पैरामाउंट पिक्चर्स की बिक्री को लेकर स्काईडांस से 8 बिलियन डॉलर के समझौते पर सहमति जताई गई थी। हाल में ही जीक्यू मैगजीन द्वारा जॉर्ज क्लूनी से पैरामाउंट पिक्चर्स की ब्रिकी को लेकर सवाल पूछा गया था। क्लूनी का इस स्टूडियो के साथ एक शानदार इतिहास रहा है। साल 2017 में उनके निर्देशन में बनी फिल्म "सबर्बिकॉन"  को पैरामाउंट ने ही घरेलू स्तर पर रिलीज किया था। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य फिल्मों जैसे, "अप इन द एयर" के लिए भी इस स्टूडियो ने काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर नामांकन भी मिला था।

विज्ञापन


पैरामाउंट की बिक्री पर जॉर्ज क्लूनी ने दी प्रतिक्रिया
पैरामाउंट को बेचे जाने पर क्लूनी ने कहा कि यह एक बेहतरीन ओरिजिनल स्टूडियो में से एक है, लेकिन कुछ मामलों में आपकी राय नहीं होती, क्योंकि यह व्यवसाय खत्म हो रहा है। यह सब दुनिया भर के बड़े वॉलमार्ट और अमेजन द्वारा किया जा रहा है। पैरामाउंट हमारे लिए छोटे शहर के मॉम और पॉप वाले दुकान जैसा है। वैराइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्काईडांस और उसके भागीदार  पैरामाउंट को फिर से बेहतर बनाने के लिए आठ बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेंगे। स्काईडांस के मुताबिक इस डील की वैल्यू 28 बिलियन डॉलर है, जिसमें स्काईडांस का निवेश 4.75 बिलियन डॉलर है।पैरामाउंट के स्काईडांस को बिकना हॉलीवुड के स्टूडियो सिस्टम में बड़ा बदलाव लाएगा। क्लूनी जब अमेजन का जिक्र करते हैं, तो वो सही लगता है, क्योंकि अब अमेजन, एमजीएम स्टूडियो का मालिक है। हालांकि, वॉलमार्ट ने अभी तक स्टूडियो के लिए कोई बोली नहीं लगाई है। 
विज्ञापन

Sharat Saxena: कभी खलनायक बन डराया तो कभी हंसाया, 74 साल की उम्र में भी शरत सक्सेना की है कमाल की फिटनेस
विज्ञापन
विज्ञापन

'युवा अभिनेताओं के लिए अब है ज्यादा काम'
जीक्यू के साथ इस इंटरव्यू के दौरान क्लूनी ने कहा कि स्टूडियो में आ रहे बदलावों ने हॉलीवुड की फिल्म स्टार बनाने की शक्ति को भी कम कर दिया है। क्लूनी ने आगे कहा कि हॉलीवुड ने सितारों को उस तरह से विकसित नहीं किया, जिस तरह से स्टूडियो सिस्टम करता था। उन्होंने कहा," लेकिन एक युवा अभिनेता के तौर पर यह एक बेहतरीन समय है, क्योंकि जब मैं एक युवा अभिनेता था,तो 'एलए टाइम्स' के पास 64 शो होते थे और उन 64 शो में से, आप वास्तव में किसी एक में होते हैं। ऐसे में आपको अपने शो को ऑन एयर रखने के लिए शीर्ष 20 में आने के लिए संघर्ष करना पड़ता था।  उन्होंने आगे कहा कि तब स्टूडियो साल में पांच फिल्में बना रहे थे, लेकिन अब 600 शो हैं, इसलिए अभिनेताओं के लिए बहुत ज्यादा काम है।" 

हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं निधि
"वुल्फ्स" में ब्रैड पिट के साथ आएंगे नजर 
बात करें जॉर्ज क्लूनी के वर्क फ्रंट की, तो उनकी अगली फिल्म जॉन वॉट्स द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर "वुल्फ्स" है। इस फिल्म में क्लूनी और मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट को प्रतिद्वंद्वी फिक्सर के रूप में दिखाया गया है। फिल्म का विश्व प्रीमियर वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगा, जिसके बाद 27 सितंबर से एप्पल टीवी+ पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। यह फिल्म 20 सितंबर से एक सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 
दयाबेन बन दिलों पर छा गईं दिशा वकानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed