Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Genelia Dsouza husband Riteish Deshmukh praise film Sitaare Zameen Par trailer

Sitaare Zameen Par: जारी होने वाला है 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, जेनेलिया की फिल्म के लिए पति ने लिखी ये बात

Tue, 13 May 2025 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 May 2025 05:58 PM IST
सार

Riteish Deshmukh On Sitaare Zameen Par: फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है, इससे पहले जेनेलिया डिसूजा के पति रितेश देशमुख ने एक बात लिखी है।

विज्ञापन
Genelia Dsouza husband Riteish Deshmukh praise film Sitaare Zameen Par trailer
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सितारे जमीन पर का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी से सजी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज (13 मई को) ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले दो बार इसके ट्रेलर की रिलीज डेट टल चुकी है। फिल्म का ट्रेलर सार्वजनिक तौर से रिलीज नहीं हुआ है। हालांकि, ऐसा लगता है कि जेनेलिया डिसूजा के पति रितेश देशमुख ने इस ट्रेलर को देख लिया है। उन्होंने एक्स पर इस ट्रेलर की तारीफ की है।

विज्ञापन
Trending Videos

रितेश देशमुख ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ये जानकारी दी कि 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है, तो रितेश देशमुख ने इस पर जवाब दिया और लिखा 'सितारे जमीन पर का ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है।' 
Sunita Ahuja: गोविंदा को काम नहीं मिलने पर परेशान पत्नी सुनीता, पूछा- 'घर पर क्यों बैठे हो?'

विज्ञापन
विज्ञापन

Genelia Dsouza husband Riteish Deshmukh praise film Sitaare Zameen Par trailer
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

आज रात को जारी होगा ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' के मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज को लेकर एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा। आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर आज रात को जारी किया जाएगा। मेकर्स ने बताया 'ट्रेलर आज रात यानी 13 मई को जी नेटवर्क चैनल्स पर शाम 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर रात 8:20 बजे रिलीज किया जाएगा।'
Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास से भावुक हुए अनुराग कश्यप, शेयर की पुरानी तस्वीर और लिखी दिल की बात

विज्ञापन

पोस्टपोन हो सकता है ट्रेलर
अब खबर आ रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इस पर अभी कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन किया है।

20 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ 2007 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होनी है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed