{"_id":"67b2f6f25c6a0466ab01c07c","slug":"nadaniya-second-song-release-fans-praise-ibrahim-acting-says-he-is-real-hero-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nadaaniyan: रिलीज हुआ नादानियां का दूसरा गाना; खुशी के साथ इब्राहिम की केमेस्ट्री देखकर फैंस बोले- असली हीरो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nadaaniyan: रिलीज हुआ नादानियां का दूसरा गाना; खुशी के साथ इब्राहिम की केमेस्ट्री देखकर फैंस बोले- असली हीरो
Mon, 17 Feb 2025 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:40 PM IST
सार
Nadaaniyan: 'नादानियां' फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। दूसरे गाने में फैंस इब्राहिम की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
इब्राहिम खुशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब ये ऐलान किया गया कि सैफ अली खाने के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, तो फैंस हैरान हो गए। काफी इंतजार के बाद इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' का पहला गाना 'इश्क में' रिलीज हुआ। गाने में अभिनेत्री खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। गाना देखने के बाद फैंस 'नादानियां' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन इब्राहिम ने फिल्म का दूसरा गाना साझा किया है। ये गाना काफी इमोशनल है। इसमें ब्रेकअप की कहानी दिखाई गई है।
वीडियो में क्या है?
इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' का जो दूसरा गाना शेयर किया है वह 'गलतफमियां' है। गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। गाने को तुषार जोशी और मधुबंती बागची ने आवाज दी है। यह गाना इस तरह से शुरु होता है कि इब्राहिम अली खान खुशी से अलग होते हैं। दोनों की आंखों में आंसू हैं क्योंकि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने गाने में बेहतरीन अदाकारी की है।
यह खबर भी पढ़ें; India's Got Latent: न रणवीर, न अपूर्वा और समय, कोई नहीं पहुंचा बयान दर्ज कराने, महिला आयोग ने जारी की नई तारीख
विज्ञापन
फैंस ने जमकर की तारीफ
इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। वह इब्राहिम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी है।' एक दूसरे फैन ने लिखा है कि 'पहली बार अच्छा महसूस हो रहा है। एक नया इंसान अच्छी एक्टिंग कर रहा है।' एक यूजर ने लिखा है कि 'सारा आपने सही कहा था कि असल हीरो तो अब आया है।' कई फैंस ने इब्राहिम को लेकर सैफ अली खान की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि 'सैफ अली खान का बेटा बिलकुल सैफ की तरह लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'सैफ भाई वापस आ गए।'
यह खबर भी पढ़ें; Chhaava: काश मैं तुम्हें गले लगा पाता…, थिएटर में भावुक हुए बच्चे को देख पिघला ‘छावा’ का दिल
इसी महीने होगी रिलीज
आपको बता दें कि 'नादानियां' को शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है। ये करण जौहर की 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' के बैनर तले रिलीज हो रही है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म इसी महीने नेटफिलिक्स पर रिलीज हो सकती है।