Gauraiya Live: सच्ची घटनाओं पर आधारित 'गौरैया लाइव' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघर में होगी रिलीज
'गौरैया लाइव' भोपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक मजदूर रामपाल की कहानी बताती है। रामपाल की दुनिया उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच जाती है, जब उसकी बेटी गौरैया एक बोरवेल में गिर जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ समय में मीडिया में बच्चों के बोरवेल या गड्ढों में गिरने की कई खबरें सामने आईं। इन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने और बचाव कार्यों की दिल दहला देने वाली कहानी आपने भी टीवी चैनलों पर देखी होगी। निश्चित रूप से ये घटनाएं स्थानीय प्रशासन और सरकारी मशीनरी की लापरवाही को उजागर करती हैं, जिसके शिकार अक्सर गरीब बच्चे होते हैं। इन सच्ची घटनाओं पर आधारित युवा निर्देशक गेब्रियल वत्स की फिल्म 'गौरैया लाइव' रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है।
फिल्म का दमदार पोस्टर जारी
फिल्म का पहला लुक काफी प्रभावशाली है, जिसे देखकर एक पल को दिल दहल जाता है। पोस्टर में एक बच्ची का चेहरा गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबा हुआ है और गड्ढे के ऊपर फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार अंदर झांकते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी, सीमा सैनी जैसे कलाकर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
ये कलाकार आएंगे नजर
राहुल रंगारे, डॉ. निशांत जैन, रोहित राज सिंह और राजीव जैन की रेयर फिल्म्स और टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है, जिसमें लगातार 30 घंटे जिंदगी की जंग की कहानी दिखाई गई है। 'गौरैया लाइव' में अदा सिंह, ओंकार दास मानिकपुरी, पंकज झा जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जबकि सीमा सैनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गणेश सिंह, बलराम ओझा, नरेंद्र खत्री, विनय झा और आलोक चटर्जी जैसे सहायक अभिनेता भी नजर आएंगे।
Sandeep Reddy Vanga: वंगा ने शाहरुख खान के साथ काम करने की जताई इच्छा, बनाएंगे एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म!
मजदूर रामपाल की कहानी गौरैया
भोपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित 'गौरैया' एक मजदूर रामपाल की कहानी बताती है, जिसकी दुनिया उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच जाती है, जब उसकी बेटी गौरैया एक बोरवेल में गिर जाती है। निर्देशक गेब्रियल वत्स ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावनात्मक यात्रा बताया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को बनाना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा है। वे इस भावनात्मक कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी गेब्रियल वत्स और सीमा सैनी ने लिखा है।
Actress in Naagin Role: नागिन बनकर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया खौफनाक मंजर, बदले की आग में तपकर दुश्मनों का डसा
8 मार्च को होगी रिलीज
फिल्म में रामपाल की भूमिका निभा रहे ओंकार दास मानिकपुरी ने कहा, 'गौरैया का हिस्सा बनना एक गहराई भरा अनुभव रहा। गौरैया की कहानी पारिवारिक बंधन और कठिनाइयों के बीच उम्मीद की राह दिखाती है। मैं हमेशा वास्तविक जीवन के किरदारों को चित्रित करना पसंद करता हूं और 'गौरैया लाइव' ऐसी ही सच्ची घटना पर आधारित है, जो मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के लिए एक भावनात्मक कहानी पेश करती है'। गौरतलब है कि 'गौरैया लाइव' 8 मार्च को रिलीज होगी।
Anupam Kher: गुरु को दक्षिणा देने के लिए अनुपम ने अपने ‘आश्रम’ बुलाया, पढ़िए फिर आगे क्या क्या हुआ...