फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Director Sandeep Reddy Vanga expressed her desire to work with dunki star Shahrukh Khan

Sandeep Reddy Vanga: वंगा ने शाहरुख खान के साथ काम करने की जताई इच्छा, बनाएंगे एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म!

Sat, 03 Feb 2024 03:15 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 03 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

संदीप रेड्डी वंगा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म का टीजर देखा है और उन्हें यह पसंद आया है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की।

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga expressed her desire to work with dunki star Shahrukh Khan
संदीप रेड्डी वांगा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वंगा फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर, बॉबी देओल अभिनीत यह फिल्म वर्ष 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। जहां दर्शकों एक वर्ग ने फिल्म को पसंद किया, वहीं दूसरे वर्ग ने महिला विरोधी फिल्म बताकर आलोचना की। वहीं, अब एक बातचीत के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म का टीजर देखा है और उन्हें यह पसंद आया है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन


शाहरुख के साथ काम करना चाहते हैं संदीप
संदीप रेड्डी वंगा ने शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हालांकि वे शाहरुख से दो बार मिल चुके हैं, लेकिन साथ में सहयोग करने के बारे में कोई बात नहीं हुई है। एनिमल ने कहा, मैं शाहरुख खान सर के साथ काम करना चाहता हूं। मेरा हर अभिनेता के लिए कुछ ना कुछ आइडिया रहेगा। बॉलीवुड में मैं शाहरुख सर और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहता हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamita Shetty: शमिता शेट्टी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के साथ प्यार का पल बिताते हुए काटा केक
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख को पसंद आया 'एनिमल' का टीजर
उन्होंने आगे कहा, 'जब वे गणपति उत्सव के दौरान आए थे, तो मैंने उन्हें ऑफिस में टीजर दिखाया था। उन्होंने एनिमल के ट्रेलर को देखकर काफी तारीफ की थी।' हालांकि, एनिमल की रिलीज के बाद एक इवेंट में शाहरुख खान ने अपनी भूमिकाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे जिन नायकों की भूमिका निभाते हैं वे अच्छे काम करते हैं और लोगों को आशा और खुशी देते हैं। लेकिन अगर वह खलनायक या बुरे आदमी की भूमिका निभाता है, तो वे चाहते है कि इस किरदार को बहुत कष्ट सहना पड़े। हालांकि, शाहरुख ने किसी फिल्म का जिक्र नहीं किया था, लेकिन कई नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि यह एनिमल के बारे में है।

'एनिमल' फिल्म के बारे में 
संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' पिता पुत्र के जटिल रिश्ते के इर्द गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म में जब रणबीर के पिता पर जानलेवा हमला होता है तब वे कैसे अपने पिता के दुश्मनों से कैसे बदला लेते हैं, 'एनिमल' में इसी बात को काफी विस्तार से दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: पूनम की मौत की वायरल खबर पर एक्स हसबैंड सैम की प्रतिक्रिया, बोले- जल्द ही कुछ...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed