Game Changer-Fateh: जितने फॉलोअर्स, उतने टिकट भी नहीं बेच पाए ये कलाकार,फैंस ने फिल्में देखने से किया परहेज
टिकटों की बिक्री देखकर ऐसा लगता है कि खुद इन कलाकारों के फॉलोअर्स ने भी इनकी फिल्मों को देखने से परहेज किया है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' दर्शकों के बीच अपना जादू चलाने में लगातार नाकामयाब साबित हो रही है। गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शंकर की निर्देशित गेम चेंजर ने 10 जनवरी, 2025 को शानदार शुरुआत की, हालांकि, अब फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता चल रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में अब तक कुल 61 लाख 79 हजार टिकट बेचे हैं। वहीं बात करें फतेह की तो फिल्म ने रिलीज के चार दिन बाद कुल चार लाख 80 हजार बेचे हैं। टिकटों की बिक्री देखकर ऐसा लगता है कि खुद इन कलाकारों के फॉलोअर्स ने भी इनकी फिल्मों को देखने से परहेज किया है।
इतनी बिकीं गेम चेंजर की टिकटें
गेम चेंजर से कियारा ने अपना साउथ डेब्यू किया है। कियारा के एक्स पर कुल 20 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं। बात करें इंस्टाग्राम की तो कियारा के 35.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यानी कि तीन करोड़ 55 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण की बात की जाए तो एक्स पर अभिनेता के 30 लाख 90 हजार फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 26.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यानी कि दो करोड़ 61 लाख फॉलोअर्स हैं। इन दोनों के फॉलोअर्स मिला दिया जाए। तो 7 करोड़ लोग इन्हें फॉलो करते हैं।
सोनू सूद अपनी निर्देशित फिल्म 'फतेह' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। बात करें अभिनेता के फॉलोअर्स की तो सोनू के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ 75 लाख फॉलोअर्स हैं और एक्स पर सोनू के एक करोड़ 74 लाख रुपये हैं। वही, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ 12 लाख फॉलोअर्स हैं और एक्स पर अभिनेत्री के 1 करोड़ 59 लाख फॉलोअर्स हैं। इस तरह दोनों के कलाकारों के कुल फॉलोअर्स 13 करोड़ फॉलोअर्स हैं और फिल्म के टिकट की बात की जाए तो चार दिनों में कुल चार लाख 80 हजार ही टिकटें बिकीं हैं।
गेम चेंजर ने किया इतना कलेक्शन
ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने 4.19 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 92.69 करोड़ रुपये हो गए है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
फतेह ने चार दिनों में की इतनी कमाई
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले सप्ताहांत में यह फिल्म 10 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच सकी। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई अब छह करोड़ 7.2 रुपये हो चुकी है।
Aadar-Alekha Marriage: अलेखा आडवाणी बनीं कपूर खानदान की बहू, समंदर किनारे किया लिपलॉक, तस्वीरें वायरल