Gaami OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'गामी', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विश्वक सेन की इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
विस्तार
तेलुगु अभिनेता विश्वक सेन की अपनी फिल्म 'गामी' को लेकर चर्चा में बने हुए है। 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी खूब पसंद आई। विश्वक की इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं।
'गामी' में विश्वक के साथ चांदनी चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। यह फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, जो लंबे इंतजार के बाद 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के कहानी और किरदार के साथ-साथ इसके सिनेमैटोग्राफी को भी खूब पसंद किया गया। अब यह फिल्म 12 अप्रैल, 2024 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में होगा एक्शन का डबल धमाल, हॉलीवुड के इस एक्शन निर्देशक ने संभाली है कमान
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
जी5 ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की एक क्लिप शेयर कर इस सर्वाइवल थ्रिलर की ओटीटी रिलीज की तारीख का खुलासा किया। मेकर्स ने इसके कैप्शन में लिखा, 'गामी की दिलचस्प दुनिया की यात्रा के लिए अपना सीट बेल्ट बांध लें'।
Fasten your seatbelts! The journey into the intriguing world of Gaami continues on ZEE5. ❄️@VishwakSenActor @iChandiniC @KarthikSabaresh @nanivid @mgabhinaya #NareshKumaran @_Vishwanath9 @Synccinema @vcelluloidsoffl @UV_Creations @adityamusic#MassKaDasOnZEE5 #Gaami pic.twitter.com/p5SmeyINrx
— ZEE5 Telugu (@ZEE5Telugu) April 3, 2024
Kill Teaser: लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'किल' का टीजर होगा इस दिन रिलीज, गुनीत मोंगा ने दिखाई फिल्म की झलक
'मैकेनिक रॉकी' में आएंगे नजर
वहीं अगर विश्वक के अपकमिंग फिल्म की बात करे तो 'गामी' अभिनेता 'मैकेनिक रॉकी' में व्यस्त हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया था। इस फिल्म में विश्वक के साथ अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।
Taapsee Pannu: क्या सच में तापसी ने बसा लिया है घर? अभिनेत्री की शादी का पहला वीडियो आया सामने!