फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guneet Monga Kapoor shared film kill few scenes click here to know when will be official teaser out

Kill Teaser: लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'किल' का टीजर होगा इस दिन रिलीज, गुनीत मोंगा ने दिखाई फिल्म की झलक

Wed, 03 Apr 2024 03:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 03 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। 

विज्ञापन
Guneet Monga Kapoor shared film kill few scenes click here to know when will be official teaser out
किल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। लक्ष्य लालवानी इस फिल्म में धांसू एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गुनीत मोंगा ने फिल्म की एक झलक को अपने फैंस के साथ साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि 'किल' का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


'किल' है थ्रिलर क्राइम बेस्ड फिल्म
निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गुनीत मोंगा द्वारा साझा किए फिल्म के दृश्यों को देखकर लगता है कि इस फिल्म की कहानी ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। साथ ही साथ गुनीत ने लिखा है कि, 'साल के सबसे भयंकर और भयावह खूनी खेल के लिए तैयार हो जाइए। 'किल' एक थ्रिलर क्राइम बेस्ड फिल्म है। 
विज्ञापन

Rupali Ganguly: महिला डॉक्टर पर टिप्पणी करना 'अनुपमा' को पड़ा भारी, 'ब्लडी सम गाइनैक' बोलने पर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


TIFF में हुआ था 'किल' का प्रीमियर 
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'किल' अपने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 'टोरंटो फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। करण जौहर ने उसी दौरान 'किल' के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल जुलाई में सिनमाघरों में दस्तक देगी। 
Sridevi: अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर बनेगी बायोपिक? निर्माता बोनी कपूर ने बताई अपनी योजना!

'किल' का होगा इस दिन टीजर रिलीज 
लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'किल' एक एक्स्प्रेस ट्रेन एक्शन पर बेस्ड कहानी है। इस फिल्म में उनके अलावा राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। आज गुनीत मोंगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'किल' के टीजर के रिलीज डेट को अपने फैंस के साथ साझा किया है। कल यानि 4 अप्रैल 2024 को इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि 'किल' 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में होगा एक्शन का डबल धमाल, हॉलीवुड के इस एक्शन निर्देशक ने संभाली है कमान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed