Gerard Depardieu: 18 महीने जेल में काटेगा ये फ्रेंच एक्टर, यौन उत्पीड़न मामले में पाया गया दोषी
French Actor: फ्रांस के मशहूर एक्टर जेरार्ड देपार्डयू को दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 18 महीने की निलंबित जेल की सजा सुनाई है।
विस्तार
फ्रांस की इंडस्ट्री में दशकों तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता जेरार्ड देपार्डयू को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। करीब 250 फिल्मों में काम कर 76 वर्षीय एक्टर को कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस को बड़ा झटका लगा है।
क्या है पूरा मामला?
साल 2021 में एक फिल्म ‘लेस वोलेट्स वर्ट्स’ की शूटिंग के दौरान एक्टर पर कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट में केस चला। अब इसी मामले में एक्टर जेरार्ड दोषी पाए गए हैं। 18 महीने की निलंबित जेल की सजा के साथ अभिनेता पर 29,040 यूरो यानी करीब 27.6 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इसके अलावा उन्हें यौन अपराधियों की नेशनल लिस्ट में भी शामिल किए जाने का आदेश दिया गया है।
दो महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप
फिल्म की शूटिंग के दौरान 54 साल की महिला सेट ड्रेसर और 34 साल की असिस्टेंट ने आरोप लगाया था कि देपार्डयू ने उनके साथ दुष्कर्म किया। एक महिला ने अदालत में कहा था कि अभिनेता ने उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ। दोनों महिलाओं ने दिग्गज एक्टर के खिलाफ खुलकर बयान दिया था।
जेरार्ड डेपार्डयू ने बताया खुद को निर्दोष
मार्च में एक्टर जेरार्ड ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। 1991 में ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हुए एक्टर ने कहा था कि पूरी तरह से बेकसूर हैं और उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। हालांकि कोर्ट को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले और उन्हें दोषी पाया गया।
पहले भी कई बार लग चुका आरोप
गौरतलब है पिछले कुछ सालों में करीब 20 से ज्यादा महिलाओं ने एक्टर पर बुरा बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं। लेकिन उनमें से सिर्फ दो ही मामले कोर्ट तक पहुंच पाए।
कोर्ट में पेश नहीं हुए एक्टर
सजा सुनाए जाने के दौरान एक्टर जेरार्ड कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने फैसले के खिलाफ अपील करने का ऐलान किया है। वकील का कहना है कि अगर बचाव पक्ष फैसले के खिलाफ अपील नहीं कर सकता तो न्याय प्रणाली का कोई मतलब ही नहीं है।
Rupali Ganguly: पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले तुर्किये पर भड़कीं रुपाली, भारतीयों से की 'बायकॉट' की अपील
फैसले पर आए मिले-जुले रिएक्शन्स
जहां एक ओर कोर्ट के इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया, वहीं कुछ फिल्मी हस्तियों ने देपार्डयू के समर्थन में भी आवाज उठाई। फेमस अभिनेता विंसेंट पेरेज और अभिनेत्री फैनी आर्डेंट उनके समर्थन में कोर्ट पहुंचे। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक इस फैसले के कुछ दिन पहले देपार्डयू पुर्तगाल में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसका निर्देशन फैनी आर्डेंट कर रही हैं।
Cannes 2025: शुरू हुआ 78वां कान फिल्म फेस्टिवल, रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने पहुंचीं ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी