फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Former Hollywood director Harvey Weinstein has chronic myeloid leukemia which a form of cancer

Harvey Weinstein: पूर्व अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को हुआ कैंसर, हाल में ही हुई है हार्ट सर्जरी

Tue, 22 Oct 2024 03:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 22 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

पूर्व अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को लेकर डेडलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें कैंसर है। पूर्व निर्माता यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Former Hollywood director Harvey Weinstein has chronic myeloid leukemia which a form of cancer
हार्वे वीनस्टीन - फोटो : इंस्टाग्राम @ harveyweinstein__ •

विस्तार

पूर्व अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन इस वक्त जेल में बंद हैं। अब जेल में बंद निर्माता को लेकर डेडलाइन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उन्हें कैंसर है।  डेडलाइन के रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में बंद निर्माता के उपचार की पुष्टि उनके करीबी सूत्रों ने की है। उन्हें क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया है, जो अस्थि मज्जा के कैंसर का एक रूप है। वीनस्टीन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी बढ़ती जा रही हैं, जिसका उपचार वो रिकर्स आइलैंड में करा रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 9 सतिंबर को हुई हार्ट सर्जरी
इस खबरी की सबसे पहले सूचना एनबीसी द्वारा दी गई थी। पूर्व निर्माता के कानूनी स्वास्थ्य सेवा प्रतिनिधि क्रेग रोथफेल्ड ने डेडलाइन को दिए एक बयान में कहा, "यह परेशान करने वाला और अस्वीकार्य है कि इस तरह के निजी और गोपनीय स्वास्थ्य मामले सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गए हैं। वीनस्टीन की गोपनीयता के सम्मान में, हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।"  वीनस्टीन की हार्ट सर्जरी 9 सितंबर को हुई, जिसके बाद से उन्हें स्वास्थ्य को गंभीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Ravi Shankar: अध्यात्म गुरु की बायोपिक के लिए हीरो की तलाश जारी, ए लिस्टर्स की ना के बाद अब आई मैसी की बारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बलात्कार के आरोप में पाए गए दोषी 
बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन छह वर्षों में कोविड और अन्य चिकित्सा समस्याओं के कई मामलों की वजह से वह पहले भी गंभीर स्थिति में पहुंच चुके हैं। साल 2017 के अंत में न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा वीनस्टीन के दशकों तक किए गए दुर्व्यवहार और कथित शोषण का विवरण दिया गया था। इसके बाद मई 2018 में बलात्कार के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। फरवरी 2020 में दो महिलाओं, मिमी हेली और जेसिका मान द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उन्हें यौन उत्पीड़न और बलात्कार का दोषी ठहराया गया।
Anupam Kher: जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे अनुपम खेर, बेचनी पड़ी कार, कहानी सुन पुलिस को आई हंसी
जेल की सजा काट रहे हैं हार्वे वीनस्टीन
लॉस एंजिल्स में साल 2022 में यौन अपराधों के लिए 16 साल की जेल की सजा दी गई। इस बीच वीनस्टीन को अप्रैल में विभाजित एम्पायर स्टेट अपील कोर्ट द्वारा 2020 के फैसलों और 23 साल की सजा को खारिज कर दिया गया। उस कदम के आधार पर, वीनस्टीन के वकीलों ने जून में औपचारिक रूप से एलए में उनकी सजा के खिलाफ अपील की। पिछले महीने जुलाई में मैनहट्टन के एक न्यायाधीश ने वेनस्टेन के ईस्ट कोट बलात्कार मामले की पुनर्विचार सुनवाई के लिए संभावित रूप से 12 नवंबर की तारीख तय की थी।
Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल का धमाल, कॉन्सर्ट के दौरान की फैन की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed