फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nicky Vicky Bhagnani Films collaborate together for India bravest strike based film Operation Sindoor

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, निर्माताओं ने शेयर किया पहला पोस्टर

Fri, 09 May 2025 10:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 May 2025 10:39 PM IST
सार

निर्देशक उत्तम-नितिन 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला लुक सामने आ चुका है, जो नेटिजेंस के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
 

विज्ञापन
Nicky Vicky Bhagnani Films collaborate together for India bravest strike based film Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया और ऑपरेशन सिंदूर में लगभग 100 आतंकवादी मारे गए। जानकारी के अनुसार 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनने जा रही है और फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म
वीरल भयानी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है कि फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक फिल्म आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन उत्तम-नितिन करेंगे और इसका निर्माण निक्की-विक्की भगनानी फिलम्स के तहत किया जाएगा। इसके पोस्टर में एक जांबाज सिपाही की वर्दी में एक लड़की खड़ी नजर आ रही है, जिसके एक हाथ में बंदूक और एक हाथ से सिंदूर है, जो वह अपनी मांग में लगाती नजर आ रही है। आस पास का माहौल मिशाइल और टैंक के धुएं से धुंधला गया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस का चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके पोस्टर पर लिखा है - भारत माता की जय, 'ऑपरेशन सिंदूर'। वीरल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर भारत की सबसे बहादुर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए एक साथ आए हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed