फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Flautist deepak sarma dies at the age 57

मशहूर बांसुरी वादक दीपक सरमा का निधन, 57 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 04 Nov 2025 07:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 04 Nov 2025 07:41 AM IST
सार

Flutist Deepak Sarma Passes Away: मशहूर बांसुरी वादक दीपक सरमा का सोमवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Flautist deepak sarma dies at the age 57
दीपक सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने बांसुरी वादक दीपक सरमा का बीते दिन सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

विज्ञापन

दीपक सरमा के निधन से छाया शोक
असम प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक दीपक सरमा पिछले कुछ वर्षों से क्रोनिक लिवर रोग से जूझ रहे थे और वह उपचार के लिए पिछले महीने चेन्नई गए थे। वहीं अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। 
उनके निधन की खबर से असम के सांस्कृतिक समुदाय में गहरा शोक छा गया है। आपको बताते चलें कि दीपक सरमा प्रसिद्ध बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 
Diane Ladd: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


असम सीएम हिमंत ने जताया दुख
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दीपक सरमा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रख्यात बांसुरी वादक दीपक सरमा के असामयिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने असमिया संगीत में अमूल्य योगदान दिया और बांसुरी को एक वाद्य यंत्र के रूप में लोकप्रिय बनाया। शोकाकुल परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed