फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   FIR Against Malayalam Actor G Krishnakumar For Kidnapping And Extortion

G Krishnakumar: मलयालम अभिनेता जी कृष्णकुमार पर एफआईआर दर्ज, किडनैपिंग और जबरन वसूली के लगे आरोप

Sat, 07 Jun 2025 03:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jun 2025 03:17 PM IST
सार

FIR Against G Krishnakumar: अभिनेता जी कृष्णकुमार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
FIR Against Malayalam Actor G Krishnakumar For Kidnapping And Extortion
जी कृष्णकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@krishnakumar_actor

विस्तार

मलयालम व तमिल फिल्मों के अभिनेता और राजनेता जी कृष्णकुमार मुश्किलों में फंस गए हैं। अभिनेता के खिलाफ अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला उनकी बेटी दीया की फर्म की एक महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। इस मामले में अभिनेता साथ उनकी बेटी दीया का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन

दोनों तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर
पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कृष्णकुमार और दीया ने उसका अपहरण किया और उससे पैसे ऐंठे। वहीं दूसरी ओर अभिनेता ने और उनकी बेटी ने भी महिला कर्मचारी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया है। ये एफआईआर म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। यहां के अधिकारी ने बताया कि दोनों मामले दर्ज किए गए हैं। हम शिकायतों के साथ दिए गए सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अभिनेता ने महिलाओं पर लगाए गबन के आरोप
इन आरोपों को बीच अभिनेता जी कृष्णकुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया। अभिनेता का कहना है कि जब दीया गर्भवती थी और बिजनेस नहीं देख रही थी। उस दौरान वहां काम करने वाली तीन महिला कर्मचारियों ने फर्म से लगभग 69 लाख रुपये का गबन किया। अभिनेता ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस एक्शन की धमकी दी, तो तीनों महिलाएं अपने पतियों के साथ उनसे मिलने आईं और घोटाले की बात स्वीकार की। शुरू में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये दिए और कहा कि वे बाकी पैसे लौटा देंगे और हमसे शिकायत दर्ज न करने को कहा। लेकिन बाद में उनमें से एक ने फोन करके मेरी बेटी को धमकाया, जिसके बाद हमने 30 या 31 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते जांच एजेंसी के सामने होना होगा पेश

एक्टर ने सीएम को भेजा मेल
जी कृष्णकुमार ने आगे बताया कि उन्होंने हमारे शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद शिकायत दर्ज कराई है। अब मुझे पता चला है कि मेरे दामाद सहित मेरे परिवार के सभी छह सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कृष्णकुमार ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय को मामला बताते हुए एक ईमेल भेजा है और वहां से उन्हें जवाब मिला है। अभिनेता का कहना है कि उनके पास कर्मचारियों द्वारा गबन करने और उसके बाद उनके इसे स्वीकार करने के वीडियो सहित कई सबूत भी हैं। ये सारी जानकारी वो पुलिस को भी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed