फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ED summons Actor Dino Morea To Appear Before The Agency Next Week In Mithi River Scam

Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते जांच एजेंसी के सामने होना होगा पेश

Sat, 07 Jun 2025 11:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:39 AM IST
सार

ED Summon To Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने उन्हें समन भेजा है।

विज्ञापन
ED summons Actor Dino Morea To Appear Before The Agency Next Week In Mithi River Scam
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea

विस्तार

मुंबई के मीठी नदी घोटाले में अभिनेता डिनो मोरिया अब ई़डी के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने डिनो मोरिया को समन भेजा है। ईडी ने डिनो मोरिया और उनके भाई समेत आठ लोगों को समन भेजकर अगले हफ्ते एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। ये लोग अलग-अलग दिन अपने बयान दर्ज कराएंगे। डिनो मोरिया को अगले हफ्ते एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। इससे पहले कल अभिनेता के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।
विज्ञापन


पीएमएलए के तहत दर्ज होंगे बयान
ईडी ने डिनो मोरिया, उनके भाई और कुछ बीएमसी अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोगों को मीठी नदी घोटाले मामले में 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ईडी ने की थी छापेमारी
मीठी नदी घोटाले में नाम सामने आने के बाद अब डिनो मोरिया लगातार घिरते जा रहे हैं। EOW द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद कल ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत डिनो मोरिया के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई थी। अब छापेमारी के एक दिन बाद ईडी ने अभिनेता को समन जारी करके पेश होने के लिए बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


EOW भी कर चुकी है पूछताछ
इस मामले अभिनेता डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी कुछ दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने EOW के दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए थे। अब पूछताछ के लगभग एक हफ्ते के बाद ही ई़डी ने डिनो मोरिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


यह खबर भी पढ़ेंः Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया के घर पर छापेमारी, EOW के बाद अब ईडी के निशाने पर आए एक्टर

क्या है मीठी नदी घोटाला
मीठी नदी घोटाला मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed