फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   filmmaker rakesh roshan asks why every artist need vanity van price new techniques in movies

Rakesh Roshan: वैनिटी वैन के इस्तेमाल को लेकर ये क्या बोल गए राकेश रोशन? कहा- हमारे स्टूडियो में मेकअप रूम...

Wed, 19 Feb 2025 03:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Feb 2025 03:54 PM IST
सार

Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने आज की फिल्मों को बनाने के तरीकों की तारीफ की है। उन्होंने बताया यह भी बताया है कि वैनिटी वैन को इस्तेमाल करने को लेकर उनका क्या विचार है।

विज्ञापन
filmmaker rakesh roshan asks why every artist need vanity van price new techniques in movies
राकेश रोशन - फोटो : इसंटाग्राम@RakeshRoshan

विस्तार

फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के विकास के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव हुआ है और चीजें किस तरह से बहुत आसान हो गई हैं। उनके मुताबिक आज अच्छे दृश्य और कथाएं बाजार पर हावी हैं। उन्होंने पिंकविला से बातचीत में बताया है कि वैनिटी वैन वाले कल्चर की वजह से फिल्मों की लागत बढ़ रही है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्मों में ग्रीन स्क्रीन और वीएफएक्स के इस्तेमाल से फिल्में बहुत अच्छी हो जाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वैनिटी वैन पर बोले राकेश
राकेश रोशन ने बताया 'हमारे स्टूडियो में मेकअप रूम नहीं होते थे। लेकिन कुछ दिनों बाद इनका इस्तेमाल होने लगा। इसके बाद हम खास अभिनेताओं के लिए वैनिटी वैन बनाने लगे। अब मेकअप रूम से भी अच्छी वैनिटी वैन आती हैं। इन्हें अभिनेता, नेर्देशक, कोरियोग्रामफर और स्टंट निर्देशकों को दिया जाता है। जो लोग सेट पर 24 घंटे के लिए रुकते हैं, उन्हें वैनिटी वैन दी जाती है। हालांकि मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है?'

यह खबर भी पढ़ें: 'जब उसे परेशानी नहीं..', उर्फी जावेद के बोल्ड फैशन पर बोलीं उनकी मां
विज्ञापन
विज्ञापन

filmmaker rakesh roshan asks why every artist need vanity van price new techniques in movies
राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@Rakesh_Roshan9
दूसरों की वैनिटी इस्तेमाल करते थे राकेश
राकेश रोशन ने बताया है 'जब हम फिल्म बनाते थे तब भी वैनिटी वैन थीं, लेकिन इसे हमने अपने लिए कभी नहीं लिया। अगर हमें पेशाब-पाखाने के लिए जाना होता था तो हम किसी की भी वैनिटी वैन में जाते थे। लेकिन मुझे समझ में नहीं आता है कि जब आप हर वक्त सेट पर हैं तो आपको वैनिटी वैन क्यों चाहिए?'

यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, ‘छावा’ फिल्म और महाकुंभ को लेकर अभिनेत्री ने की टिप्पणी
विज्ञापन

राकेश ने कभी वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया
फिल्मों हुए बहुत सारे बदलाव के बारे में बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया 'हम सौ फीसद तरक्की कर चुके हैं। नए कैमरे बहुत ताकतवर हैं, नए तकनीकि और हरी स्क्रीन ने चीजों को बहुत आसान बना दिया है। हमने 'करण अर्जुन' और 'खून भरी मांग' में कभी वीएफएक और ग्रीन स्क्रीन नहीं इस्तेमाल किए। उस तरह की फिल्में बनाने में रोमांच था। आज आप जो सोचते हैं वह स्क्रीन पर उतार देते हैं। आज दृष्य स्टोरी को बहुत ज्यादा ताकतवर बना देते हैं। एक एक्टर 100 लोगों से लड़ाई करता है। ये थोड़ा कृत्रिम लगता है। हमारी स्टोरी हैरतअंगेज होती हैं, लेकिन जब फिल्म के रूप में तैयार होती हैं तो ये असली लगती हैं।'

राकेश रोशन जल्द ही नजर आए थे
आपको बता दें कि राकेश रोशन की फिल्म 'करण अर्जुन' साल 2024 में दोबारा रिलीज हुई। हाल ही में वह 'द रोशन्स' सीरीज में नजर आए थे। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed