फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film producer and publisher Nari Hira passes away at age of 86 in Mumbai funeral to be held this afternoon

Nari Hira Passed Away: फिल्म निर्माता व प्रकाशक नारी हीरा का मुंबई में निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

Sat, 24 Aug 2024 10:15 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

उर्मिला मातोंडकर की चर्चित फिल्म ‘स्कैंडल’ समेत आधा दर्जन से अधिक फीचर फिल्मों के निर्माता और अपने समय की चर्चित फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट के प्रकाशक रहे नारी हीरा का यहां मुंबई में निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Film producer and publisher Nari Hira passes away at age of 86 in Mumbai funeral to be held this afternoon
नारी हीरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

उर्मिला मातोंडकर की चर्चित फिल्म ‘स्कैंडल’ समेत आधा दर्जन से अधिक फीचर फिल्मों के निर्माता और अपने समय की चर्चित फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट के प्रकाशक रहे नारी हीरा का यहां मुंबई में निधन हो गया है। 26 जनवरी 1938 को जन्मे नारी हीरा ने 86 वर्ष की आयु में कल शुक्रवार को अंतिम सांस ली। सीधे डीवीडी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का चलन प्रलचन में लाने के लिए भी नारी हीरा का फिल्म उद्योग में बड़ा नाम रहा है। उन्होंने अपने बैनर हिबा फिल्म्स के तले एक दर्जन से ज्यादा सीधे वीडियो पर रिलीज हुई फिल्मों का भी निर्माण किया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नारी हीरा का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाणगंगा श्मशानघाट, वर्ली मे किया जाएगा।

विज्ञापन

परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'हम बड़े दुख के साथ उनके निधन की खबर साझा कर रहे हैं। वह प्रिंट मीडिया के अग्रणी, एक पारिवारिक व्यक्ति और अतुलनीय पिता थे। उनकी अनुपस्थिति में हम सभी दुखी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रिका से मिली बड़ी सफलता
1938 में कराची में जन्मे नारी हीरा और उनका परिवार 1947 में विभाजन के बाद मुंबई चले गए। शुरुआत में, उन्होंने 1960 के दशक में एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में प्रकाशन में कदम रखा। उनकी पत्रिका- स्टारडस्ट, एक बड़ी सफलता थी और बॉलीवुड और उसके मशहूर हस्तियों से संबंधित चौंकाने वाले विवादों, सनसनीखेज कहानियों और गपशप को उजागर करने के लिए जानी जाती थी।

विज्ञापन

कानूनी मुसीबतों में भी घिरे थे नारी हीरा
इसी वजह से पत्रिका को अक्सर कानूनी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा। पत्रिका को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई मशहूर हस्तियों से मानहानि के कई मामलों का सामना करना पड़ा। इस पर मशहूर हस्तियों की निजता का हनन करने का भी आरोप लगाया गया। इसके अलावा, पत्रिका की गॉसिप-आधारित सामग्री के लिए भी कई लोगों ने आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed