फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film festival organized across the country on Raj Kapoor's 100th birth anniversary, Ranbir said

IFFI Goa: राज कपूर की 100वीं जयंती पर देशभर में फिल्म महोत्सव का आयोजन, पौत्र रणबीर बोले- 13 दिसंबर से शुरुआत

Mon, 25 Nov 2024 05:20 AM IST
शुभम कुमार पूनम मेहता
पूनम मेहता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 05:20 AM IST
सार

गोवा के पणजी में 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में रविवार का दिन हिंदी फिल्मों के शोमैन कहे जाने वाले शख्स राज कपूर के नाम रहा। इस मौके पर फिल्म महोत्सव में मौजूद उनके पोते रणबीर कपूर ने निर्देशक राहुल रवैल संग अपने दादा की यादों की महफिल सजा दी। इसके साथ ही पोते रणबीर कपूर ने उनके 100वें जयंती पर पूरे देश भर में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Film festival organized across the country on Raj Kapoor's 100th birth anniversary, Ranbir said
शोमैन राज कपूर की याद में देशभर में होंगे फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा के पणजी में 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में रविवार का दिन हिंदी फिल्मों के शोमैन कहे जाने वाले शख्स राज कपूर के नाम रहा। फिल्म जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस मौके पर मौजूद उनके पोते रणबीर कपूर ने निर्देशक राहुल रवैल संग अपने दादा की यादों की महफिल सजा दी। 
विज्ञापन


अभिनेता के पौत्र ने इस मौके पर दिवंगत दादा की 100वीं जयंती 14 दिसंबर पर पूरे भारत में फिल्म महोत्सव आयोजित करने का भी एलान किया। रणबीर ने कहा कि यह महोत्सव 13 से 15 दिसंबर तक पूरे भारत में आयोजित होगा। इसमें राज कपूर की 10 फिल्मों का पुनर्स्थापित संस्करण दिखाया जाएगा। राजकपूर की चौथी पीढ़ी के रणबीर ने दादा की जिंदगी पर फिल्म बनाने के लेकर कहा कि यह बेहद मुश्किल और चुनौती भरा होगा, लेकिन अगर यह फिल्म बनेगी तो पक्के तौर पर रोचक होगी।  
विज्ञापन


क्रिएटिव माइंड ऑफ टुमारो में फिल्म गुल्लू ने मारी बाजी...
आईएफएफआई की अहम पहल क्रिएटिव माइंड ऑफ टुमारो में महज 48 घंटे में बनी शॉर्ट फिल्म गुल्लू ने बाजी मारी है। इस फिल्म में एक अदृश्य मोबाइल फोन के जरिये मनुष्य और तकनीक के बीच के संवेदनशील रिश्तों की कहानी पेश की गई है। विजेता का पुरस्कार वी हियर द सेम म्यूजिक श्रेणी में निर्देशन के लिए गुल्लू की अर्शाली जोस को दिया गया।  वही, पटकथा श्रेणी का पुरस्कार फिल्म लव पिक्स सब्सक्रिप्शन के अधिराज बोस को मिला। तो वहीं इस फिल्म की हीरोइन विशाखा नायर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार गुल्लू के लिए पुष्पेंद्र कुमार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड’ श्रेणी में भारतीय शैली से प्रेरित कनाडाई फिल्म ‘बसीमा का गर्भ’ और पोलिश फिल्म ‘लूनीज’ का जलवा रहा। कनाडाई फिल्म बसीमा का गर्भ की मुख्य किरदार मैक्सिन डेनिस ने कहा कि भारत और कनाडाई सिनेमा की तुलना की जा सकती है। कलात्मक फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए भारत और कनाडा में सहयोग बढ़ाना चाहिए। अभिनेता बेबेक इलियास ने बताया कि यह फिल्म भारतीय सरोगेसी की कहानियों पर बनी है।

बेटी राहा ने सबसे पहले सुना आवारा का गाना
रणबीर ने बताया कि जब उनकी बेटी 2 साल की थी तो उन्होंने उसे अपने दादा की फिल्म आवारा का गाना किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार सुनाकर उसका संगीत से पहला परिचय करवाया था। इस गाने के बोल ऐसे हैं जो सरलता से आपको जीवन को मर्म ही नहीं समझाते, बल्कि प्रेरणा भी देते हैं।


आलिया ने पूछा-कौन किशोर कुमार
रणबीर ने कहा कि उन्हें याद है जब पहली बार आलिया से मिले तो उन्होंने उसे पूछा था किशोर कुमार कौन हैं, इस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद कुछ दर्शकों ने उन्हें पूछा की वह अपनी इस बात पर संजीदा है तो रणवीर ने कहा कि यह जीवन का एक चक्र है। इसमें लोग भूलते हैं और फिर खो जाते हैं। इसलिए लोगों को उनकी जड़ों से जोड़कर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed