B Unnikrishnan-Anto Joseph: बी उन्नीकृष्णन-एंटो जोसेफ पर केस दर्ज, सैंड्रा थॉमस को धमकी देने का लगा आरोप
एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने निर्माता सैंड्रा थॉमस की शिकायत के आधार पर 16 जनवरी को फिल्म निर्देशक बी उन्नीकृष्णन और निर्माता एंटो जोसेफ के खिलाफ मामला दर्ज किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक बी उन्नीकृष्णन और निर्माता एंटो जोसेफ पर निर्माता सैंड्रा थॉमस को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने आज शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने सैंड्रा की शिकायत के आधार पर 16 जनवरी को मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि सैंड्रा थॉमस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों के समाधान के लिए गठित हेमा समिति से संपर्क करने के बाद उन्हें फिल्म उद्योग से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि कोच्चि में प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एक बैठक के दौरान उनका अपमान किया गया था। केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से सैंड्रा के निष्कासन ने पहले विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (एफईएफकेए) के महासचिव उन्नीकृष्णन और एंटो पर बीएनएस की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Randeep Hooda: 'एवेंजर्स: एंडगेम' निर्देशक के साथ दोबारा जुड़े रणदीप हुड्डा, इस हॉलीवुड फिल्म की कर रहे शूटिंग
उन्नीकृष्णन ने आरोपों से किया इनकार
इस बीच उन्नीकृष्णन ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने कभी भी यह नहीं कहा कि सैंड्रा को बाहर किया जाना चाहिए। उसे गलतफहमी है।' हालांकि, सैंड्रा थॉमस ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगी। मार्को में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
Vinta Nanda: 'क्यूरेटर ऑस्कर नामांकन ले जाता है...', 'अनुजा' के नाम पर वाहवाही लूटने वालों पर विनता का निशाना