फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi To Host IIFA Digital Awards 2027 For The First Time Know More

आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2027: पंकज त्रिपाठी पहली बार संभालेंगे अवॉर्ड शो की कमान, कब होगा शो और क्या होगा खास?

Tue, 22 Sep 2026 08:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 22 Sep 2026 08:35 PM IST
सार

IIFA Digital Awards 2027: अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब अवॉर्ड शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे। जानिए समारोह में क्या कुछ होगा खास। 
 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi To Host IIFA Digital Awards 2027 For The First Time Know More
पंकज त्रिपाठी - फोटो : Photo Credit : IIfa

विस्तार

फिल्मों में शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2027 को होस्ट करने वाले हैं। यह पहली बार होगा, जब पंकज किसी अवॉर्ड शो की मेजबानी करेंगे।  
विज्ञापन


उत्साह के साथ थोड़ी घबराहट
पंकज त्रिपाठी के लिए यह मौका काफी खास है। उन्होंने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा, 'एक अभिनेता के लिए कुछ पल ऐसे होते हैं, जब थोड़ी ज्यादा घबराहट और बहुत ज्यादा उत्साह होता है। पहली बार आईफा डिजिटल अवार्ड्स को होस्ट करना भी मेरे लिए ऐसा ही एक पल है। मैंने अपने सफर का ज्यादातर समय कैमरे के सामने किरदार निभाते हुए और कहानियां सुनाते हुए बिताया है। ऐसे में आईफा के मंच पर बिल्कुल अलग भूमिका में जाना मेरे लिए रोमांचक और खास है। यह मेरा पहला अवॉर्ड शो होस्ट करने का अनुभव होगा, इसलिए यह पल मेरे लिए और भी खास है।'
विज्ञापन

Pankaj Tripathi To Host IIFA Digital Awards 2027 For The First Time Know More
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
अवार्ड्स के मंच पर हंसी लाएंगे पंकज 
डिजिटल एंटरटेनमेंट के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा कि डिजिटल दुनिया ने कहानियों के बनने, लोगों तक पहुंचने और उन्हें पसंद किए जाने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आईफा की ओर से डिजिटल एंटरटेनमेंट और नई पीढ़ी की कहानियों को पहचान मिलना काफी मायने रखता है।

पंकज ने यह भी कहा कि वह आईफा डिजिटल अवार्ड्स के मंच पर अपनी 'एनर्जी, गर्मजोशी और उम्मीद है कि थोड़ी-सी हंसी' लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बार मंच के दूसरी तरफ से इस पूरे आयोजन का अनुभव करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

विज्ञापन

Pankaj Tripathi To Host IIFA Digital Awards 2027 For The First Time Know More
आईफा डिजिटल कंटेंट अवार्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
कब होगा शो? 
  • आईएफए वीकेंड और अवॉर्ड्स का 27वां एडिशन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा।
  • वहीं, मुख्य आईफा डिजिटल अवार्ड्स समारोह को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करेंगे।
  • आईफा 2027 में सलमान खान, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों के परफॉर्म करने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग, रणदीप के लिए पत्नी लिन ने किया यह काम; देखें 15 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed