फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhan Akhtar pays tribute to Asha Bhosle by singing Dum Maaro Dum Zanai Bhosle reacts

फरहान अख्तर ने गाना गाते हुए दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि, सिंगर की पोती जनाई भोसले ने लुटाया प्यार

Wed, 15 Apr 2026 11:22 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 15 Apr 2026 11:22 AM IST
सार

Farhan Akhtar: आशा भोसले के निधन के बाद कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी कड़ी में फरहान अख्तर ने उन्हें खास तरह से श्रद्धांजलि दी है। इस पर सिंगर की पोती ने प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar pays tribute to Asha Bhosle by singing Dum Maaro Dum Zanai Bhosle reacts
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar

विस्तार

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने जलंधर की एक यूनिवर्सिटी में परफॉर्मेंस दी। अपने कॉन्सर्ट के दौरान, एक्टर ने दिवंगत सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस की झलक दिखाई दे रही है। आशा की पोती, जनाई भोसले ने इस पर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
मंगलवार को, फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आशा भोसले का गाना 'दम मारो दम' (हरे रामा हरे कृष्णा) गाते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह परफॉर्म कर रहे थे उस वक्त बैकग्राउंड में आशा भोसले की तस्वीरें लगी थीं। फरहान के साथ दर्शकों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ सुर मिलाए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


विज्ञापन
विज्ञापन

फरहान अख्तर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
वीडियो के साथ, फरहान ने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लाख, 'उस महान हस्ती की याद में। कल रात हमारी परफॉर्मेंस की एक झलक, जब हम सब मिलकर आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए थे। उन्हें याद करने का सबसे अच्छा तरीका है, उनके काम का जश्न मनाना।'

क्या मुश्किल में थे राजेश खन्ना? इस वजह से कामयाब होते जा रहे थे अमिताभ बच्चन; प्रेम चोपड़ा ने किए खुलासे


 
विज्ञापन

जनाई ने बरसाया प्यार
इस पोस्ट पर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सबा पटौदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। जोया अख्तर ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'हर उम्र के लोग उनके गाने गा रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा 'लीजेंड के लिए लीजेंडरी परफॉर्मेंस।'



कब हुआ आशा भोसले का निधन?
11 अप्रैल को, दिल और सांस से जुड़ी समस्याओं के चलते आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को, उनके निधन की खबर आई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed