फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan scolding Ishq Vishk Rebound star Jibraan Khan says Andar kya Kareena Kapoor aayi hai tere

Farah Khan: फराह ने लगाई 'इश्क विश्क रिबाउंड' के सितारों को फटकार, बोलीं- एक्टिंग पर ध्यान देते तो...

Sat, 15 Jun 2024 09:46 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 15 Jun 2024 09:46 AM IST
सार


फराह खान अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। डांस उनके लिए पैशन है। वे जब भी किसी गाने के लिए डांस कोरियोग्राफ करती हैं तब वे उसी में खो जाती है। इन दिनों वे फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' के गाने 'गोरे-गोरे मुखड़े' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन
Farah Khan scolding Ishq Vishk Rebound star Jibraan Khan says Andar kya Kareena Kapoor aayi hai tere
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर अपने बेबाक बयान और मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्म के सेट पर अक्सर गानों की कोरियोग्राफी के दौरान वे स्टार्स को प्यार से डांट लगाती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर वे अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों के अलावा अपनी फिल्मों के सेट से शूटिंग के दौरान अनदेखे वीडियो को भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में 'इश्क विश्क रिबाउंड' के सेट से जुड़े एक वीडियो को फराह ने अपने फैंस के संग साझा किया है जिसमें वे इस फिल्म के कलाकरों के डांट लगाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


जिब्रान खान को पड़ी डांट 
फराह खान अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। डांस उनके लिए पैशन है। वे जब भी किसी गाने के लिए डांस कोरियोग्राफ करती हैं तब वे उसी में खो जाती है। इन दिनों वे फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' के गाने 'गोरे-गोरे मुखड़े' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने को फराह ने कोरियोग्राफ किया है। हाल ही में कोरियोग्राफर ने इस गाने की शूटिंग कैसे हुई थी इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल से साझा किया है जिसमें वे जिब्रान खान को डांट लगाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


Toxic : यश की 'टॉक्सिक' पर सामने आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज की तर्ज पर बन रही है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मेकअप से ज्यादा एक्टिंग पर फोकस करो 
फराह खान अपने वीडियो में मस्ती वाले मूड में नजर आ रही हैं। वे अपने वीडियो ब्लॉगिंग के शुरुआत में गायक और रैपर बादशाह के साथ कुछ हल्के-फुल्के पलों को साझा करती नजर आती हैं। बाद में वीडियो में दिखता है कि डांस कोरियोग्राफ कर रही होती हैं और बार-बार एक्टर्स को कैमरे की तरफ देखने से मना करती हैं, लेकिन वे कैमरे की तरफ देखते ही हैं। इस पर फराह कहती हैं, 'जितना मेकअप और बालों पर ध्यान है अगर उतना एक्टिंग पर ध्यान रहता तो आज यहां सब दीपिका पादुकोण होते'। 

Deadpool & Wolverine: छप्परफाड़ कमाई को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, पहले सप्ताहांत में बटोर सकती है इतने करोड़

जिब्रान के अंदर करीना आई हैं क्या!
फराह खान वीडियो में आगे जिब्रान खान से बातें करती नजर आती हैं। वे जिब्रान से कहती हैं, 'लड़कियों की तरफ देखना है न कि कैमरे की तरफ। आप बार-बार कैमरे में क्यों देख रहे हैं। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है। मैंने आप से कहा है न कि आखिर में सिर्फ एक बार उधर देखना है। आपके अंदर क्या करीना कपूर आई हैं जो बार-बार उधर देख रहे हैं'। यह सुनकर सब हंसने लग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed