370 बिरयानी जैसे विवाद में फंसे समय रैना! इंडियाज गॉट लेटेंट का पुराना वीडियो हुआ वायरल; लोगों का फूटा गुस्सा
Samay Raina: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है और इस बार विवादित बयान किसी ओर का नहीं बल्कि खुद समय रैना का है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उनकी हालिया नहीं, बल्कि 2024 के एक पुराने शो का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह क्लिप ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो का है। वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शो में आई होती है, लेकिन अचानक बीच में ही उठकर चली जाती है। लड़का बताता है कि उसके पिता को ‘माइनर हार्ट अटैक’ आया है।
इस पर समय रैना ने मजाक करते हुए कहा कि अगर वह उसके साथ जाकर ‘उसे कंधा देगा, तो बदले में उसे हेड मिलेगा’। इस कमेंट पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन अब यही मजाक लोगों को पसंद नहीं आ रहा।
nothing difference between “kandha degi toh head degi” and 370 biryani mentality. 🤢 https://t.co/GBRGKQ4vVP
— 𝓐. (@ilyliyx) June 28, 2026
सोशल मीडिया पर गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो दोबारा वायरल हुआ, लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘कंधा देगा तभी तो हेड देगी… ये मजाक नहीं है। ये उसी ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान जैसा है, जहां इंसान किसी चीज के बदले शरीर की उम्मीद करता है।’
एक अन्य यूजर ने कहा, ‘किसी को डिनर कराना या इमोशनल सपोर्ट देना, इसका मतलब यह नहीं कि आप उसके शरीर पर हक जता सकते हैं। आजकल कॉमेडी के नाम पर गलत सोच को सही दिखाया जा रहा है।’ कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि इस तरह की बातें समाज में महिलाओं के खिलाफ गलत सोच को बढ़ावा देती हैं।
ये भी पढ़ें- कभी अक्षय-शाहरुख और अजय देवगन को देता था टक्कर, इन गलतियों से बदली जिंदगी; जानें अविनाश वाधवन की कहानी
हाल ही में एक और विवाद सामने आया था, जिसमें एक युवक ने कहा था कि उसने डेट पर 370 रुपये की बिरयानी खिलाई, इसलिए उसे बदले में कुछ ‘रिटर्न’ मिलना चाहिए। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ और युवक को माफी मांगनी पड़ी। अब लोग समय रैना के इस पुराने मजाक को उसी सोच से जोड़कर देख रहे हैं।