फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans created beautiful AI Images of Deadpool & Wolverine playing Holi in India photos went viral on internet

Deadpool & Wolverine: होली के रंगों में रंगे नजर आए 'डेडपूल एंड वुल्वरीन', फैंस ने AI के जरिए दिखाई कलाकारी

Sun, 24 Mar 2024 03:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 24 Mar 2024 03:11 PM IST
सार


सोशल मीडिया पर आज 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की कई दिलचस्प तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 'डेडपूल', 'वुलवरिन' के ऊपर रंग डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वे एक-दूसरे पर गुलाल मलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Fans created beautiful AI Images of Deadpool & Wolverine playing Holi in India photos went viral on internet
डेडपूल एंड वुलवरिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दुनिया भर में 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के फैंस इस फिल्म की  रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं भारत में इस फिल्म के फैंस ने होली के मौके पर एआई के जरिए 'डेडपूल' और 'वुल्वरीन' की कई दिलचस्प तस्वीरों को दर्शकों के साथ साझा किया है। आइए आपको बताते हैं क्या खास है उन तस्वीरों में--

होली के रंगों में रंगे 'डेडपूल एंड वुल्वरीन'
ह्यू जैकमैन के फैंस अपने पसंदीदा हीरो को 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ह्यू जैकमैन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे अपनी आगामी फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के लिए पसीना बहाते नजर आए थे। वहीं आज भारत में उनके फैंस की आगामी फिल्म को ध्यान में रखते हुए एआई के जरिए फिल्म के किरदारों को होली के रंगों में रंग कर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन


Ranbir kapoor: रामायण के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे रणबीर कपूर? वायरल तस्वीर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे को रंग लगाते दिखे 'डेडपूल एंड वुल्वरीन'
सोशल मीडिया पर आज 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की कई दिलचस्प तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 'डेडपूल', 'वुल्वरीन' के ऊपर रंग डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वे एक-दूसरे पर गुलाल मलते दिख रहे हैं।  'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के फैंस की इस कलाकारी को देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। 

ओपन ब्लैक जैकेट में कहर ढाती नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु

इस दिन होगी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' रिलीज 
'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के ट्रेलर को पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर एक अलग लेवल पर उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले इस फिल्म को मेकर्स मई में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' 26 जुलाई को सिनेमाहॉल में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed