{"_id":"5bbd40ba867a55281719f687","slug":"famous-singer-nitin-bali-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 के दशक के सुपरहिट गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
90 के दशक के सुपरहिट गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर बॉलीवु़ड गायक नितिन बाली की मंगलवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रात 12.30 बजे के आसपास बोरीवली से मलाड जाते समय एसवी मार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
47 वर्षीय नितिन 90 के दशक में सबसे मशहूर बॉलीवुड गायकों में से एक थे। 'नीले-नीले अंबर पर' गाने का रीमिक्स पेश कर सफलता की ऊंचाइयां छूने वाले नितिन को शोहरत दिलाई ही उनके पुराने गीतों को रीमिक्स करने के हुनर ने। पुराने गानों को रीमिक्स कर उन्हें नया अंदाज देने में बाली बेजोड़ थे। बाली ने ‘नीले नीले अंबर पर’, ‘छूकर मेरे मन को’, ‘एक अजनबी हसीना से’ और ‘पल पल दिल के पास’ जैसे प्रसिद्ध गीतों को रिमिक्स किया है। उनकी पत्नी टीवी की मशहूर ऐक्ट्रेस रोमा बाली हैं।
विज्ञापन