फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   famous marathi actor satish joshi passed away while performing on stage in Brahmin Sabha in Girgaon

Satish Joshi: आखिरी सांस तक एक्टिंग करते रहे सतीश जोशी, स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान अभिनेता का निधन

Mon, 13 May 2024 10:04 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 13 May 2024 10:04 AM IST
सार


सतीश जोशी को अभिनय से बेहद प्यार था। वे अपने आखिरी शो से पहले भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। स्टेज शो के अलावा सतीश जोशी कई मराठी धारावाहिक का हिस्सा रह चुके थे।

विज्ञापन
famous marathi actor satish joshi passed away while performing on stage in Brahmin Sabha in Girgaon
सतीश जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की एक पुरानी फिल्म है 'मेरा नाम जोकर' उसका एक गाना है 'जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां'। इस गाने को आज मराठी सिनेमा जगत जरूर याद कर रहा होगा। मराठी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता सतीश जोशी की मौत की खबर आ रही है। इस खबर ने उनके सभी दोस्तों से लेकर फैंस तक को झकझोर कर रख दिया है। सतीश जोशी की मौत स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हुई है इसलिए राज कपूर के उस गाने का जिक्र ऊपर किया गया है। 
विज्ञापन


सतीश जोशी की अचानक हुई मौत 
सतीश जोशी मराठी सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान रखते थे। कल यानी 12 मई को एक स्टेज परफॉर्मेस के दौरान अभिनेता की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश जोशी के दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकरी दी है। उन्होंने मराठी में लिखा है, 'हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी का आज निधन हो गया है। अपनी मौत से पहले वे आज रंगोत्सव में मंच पर अभिनय कर रहे थे'।  
विज्ञापन


Allu Arjun: अभिनय के बाद राजनीति में दमखम दिखाएंगे अल्लू अर्जुन? 'पुष्पा' अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी सांस तक करते रहे एक्टिंग 
सतीश जोशी को अभिनय से बेहद प्यार था। वे अपने आखिरी शो से पहले भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। स्टेज शो के अलावा सतीश जोशी कई मराठी धारावाहिक का हिस्सा रह चुके थे। वे मराठी सीरियल 'भाग्यलक्ष्मी' में अपने किरदार के लिए काफी मशहूर हुए थे। इसके अलावा वे मराठी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। 

'गोरी मेम' ने 21 घंटे सहा लेबर पेन, बोलीं- हो गया था बुरा हाल

रंगभूमि के स्टेज पर कर रहे थे परफॉर्म  
सतीश जोशी की मौत की खबर ने मराठी सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। उनके फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर काफी उदास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश जोशी की मौत रंगभूमि के स्टेज पर हुई है। जहां वे परफॉर्म कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed