{"_id":"6890c383885abbefc4004339","slug":"faisal-malik-praise-anurag-kashyap-and-ram-gopal-varma-for-making-actor-normal-man-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Faisal Malik: 'पंचायत' फेम फैसल मलिक ने की अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की तारीफ, बताया किसलिए हैं खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Faisal Malik: 'पंचायत' फेम फैसल मलिक ने की अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की तारीफ, बताया किसलिए हैं खास
Mon, 04 Aug 2025 07:59 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:59 PM IST
सार
Faisal Malik Praise Anurag And Ramu: अभिनेता फैसल मलिक ने हाल ही में अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की इस बात के लिए तारीफ की है कि दोनों ने आम दिखने वाले लोगों को अभिनय का मौका दिया है।
विज्ञापन
फैसल मलिक, अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फैसल मलिक वेब सीरीज 'पंचायत' से काफी मशहूर हो गए। इस सीरीज को लॉकडाउन के दौरान खूब देखा गया। सीरीज में गांव के लोगों के द्वारा झेली जा रही परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। ऐसे में फैसल मलिक को लगता है कि राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों ने यह साबित कर दिया है कि अभिनय करने के लिए खूबसूरत दिखना बहुत मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिनेता बनने के लिए अच्छी बॉडी की जरूरत नहीं
सिद्धार्थ कानन से बातचीत में फैसल ने कहा 'यह राम गोपाल वर्मा हैं जिन्होंने हमें यह यकीन दिलाया कि अच्छी अदाकारी करने के लिए जिस्मानी तौर से अच्छा दिखना जरूरी नहीं। 2003-2004 का दौर ऐसा ही था कि आपको अभिनय आए या ना आए आपकी बॉडी अच्छी होनी चाहिए।'
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'बैटल ऑफ गलवां' के बाद सलमान खान को मिली बड़ी फिल्म, मलयालम निर्देशक से मिलाया हाथ

फैसल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
ब्रेड पकौड़ा के स्टॉल के बाहर लगती थी भीड़
फैसल ने कभी भी राम गोपाल वर्मा के साथ काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने उनके ऑफिस जाने को याद करते हुए बताया 'मैं एक बार उनके ऑफिस गया था लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद मैं वहां से वापस आ गया। मैं अक्सर उस इलाके में जाता था। उनके ऑफिस के बाहर ब्रेड पकौड़ा का स्टॉल लगा हुआ था। वहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लोगों को लगता था कि हो सकता कि राम गोपाल वर्मा उन्हें अभिनय के लिए बुला लें। लोगों को यह पता था कि वह आम दिखने वाले लोगों को अपनी फिल्म में काम करने का मौका देते हैं।'

कई बड़े अभिनेता आम से दिखते हैं
फैसल मलिक ने कहा 'राम गोपाल वर्मा के बाद अनुराग कश्यप ने आम दिखने वाले लोगों के साथ काम करना शुरू किया। एक वक्त था जब लोग डरते थे कि अगर आप अच्छे नहीं दिखेंगे तो आप अभिनय नहीं कर सकते हैं। हालांकि अब वह चीजें बदल गई हैं। अब आप देखेंगे कि कई बड़े अभिनेता हैं जो बहुत आम से दिखते हैं।'