फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy

EXCLUSIVE: नेपोटिज्म पर बोलीं पलक जायसवाल- ‘आलिया भट्ट जैसा हर कोई नहीं’, हेरा फेरी 3 विवाद पर दिया बड़ा बयान

Thu, 29 May 2025 09:44 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 29 May 2025 09:44 AM IST
सार

Palak Jaiswal Interview: वेब सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ फेम एक्ट्रेस पलक जायसवाल ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी अब तक की जर्नी, वर्क एक्सपीरियंस और फैंस की तरफ से मिल रहे बेशुमार प्यार के बारे में बात की।  

विज्ञापन
exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy
पलक जयसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @palakjaiswal

विस्तार

सीरीज ‘क्रैकडाउन’ में साकिब सलीम के साथ काम करने के बाद अभिनेत्री पलक जायसवाल हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ में दमदार किरदार में नजर आईं। इस सीरीज के बाद से उन्हें काफी एप्रिशिएट किया जा रहा है। अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अमर उजाला डिजिटल ने उनसे खास बातचीत की जिसमें एक्ट्रेस ने अपने करियर समेत कई मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

भोपाल से मुंबई तक का सफर
भोपाल की रहने वालीं पलक मायानगरी में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाना चाहती हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनका एक्टिंग का सफर कैसे शुरू हुआ तो उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन से एक्टर नहीं बनना चाहती थी। छोटी उम्र में ही मैं मुंबई आ गई थी में मुंबई आ गई थी और मैंने स्कूलिंग यहीं से की। बचपन से डांस अच्छा करती थी तो मम्मी-पापा को यकीन था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा करूंगी। पापा ने पृथ्वीराज थिएटर में ज्वाइन करा दिया और वही से एक्टिंग में दिलचस्पी आ गई।’

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ एक्टिंग का सफर?
पलक ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए बताया, ‘पृथ्वीराज थिएटर ज्वाइन करने के बाद मैंने कुछ प्ले किए। इसके बाद मुझे कुछ ऐड करने का भी मौका मिला। इसके बाद कोविड आ गया जिसके बाद कुछ सीरीज और गाने आए मेरे लेकिन ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ मेरे करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy
पलक जयसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @palakjaiswal

पलक ने स्ट्रगल पर की बात
इस दौरान पलक ने अपने संघर्ष पर भी बात की। उन्होंने ऑडिशन के दौरान होने वाले रिजेक्शन पर बात करते हुए कहा, ‘शुरू में मैंने बहुत रिजेक्शन फेस किए लेकिन एक कास्टिंग कंपनी में काम करने के बाद मुझे इस बात का आभास हुआ कि रिजेक्शन कभी भी पर्सनल नहीं होते। अब रिजेक्शन से बस इतना समझ आता है कि मैं हर रोल के लिए नहीं बनी हूं और शायद मेरी पर्सनालिटी उस रोल में फिट नहीं हो रही हैं। इसलिए मुझे वो रोल नहीं मिला।’

ये खबर भी पढ़ें: Actresses: 'मां' के जरिए तीन साल बाद थिएटर्स में लौटेंगी काजोल, ये एक्ट्रेस भी ब्रेक लेकर कर रही हैं काम

नेपोटिज्म पर पलक ने क्या कहा? 
इंटरव्यू में पलक से जब नेपोटिज्म को लेकर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एक आउटसाइडर होने के नाते वैसा कुछ फेस करना पड़ता है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नेपोटिज्म हर चीज में हैं। ये स्टार किड्स की ब्लेसिंग है, उनकी फैमिली से उन्हें वो मिला है। लेकिन हमेशा हर किसी के लिए ये काम नहीं करता है। सभी लोग आलिया भट्ट के जैसे ही वो नाम नहीं कर पाते जो उनके पेरेंट्स कर पाए हैं। तो सभी का संघर्ष और टैलेंट ही आखिर में उन्हें आगे लेकर जाता है।’ 

exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy
पलक जयसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @palakjaiswal

आलिया जैसे दमदार रोल करना चाहती हैं पलक
जब पलक से पूछा गया कि वो एक एक्टर के तौर पर किसे अपना आइडियल मानती हैं तो उन्होंने बताया कि हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कहा, ‘जब वो किसी भी किरदार में होती हैं तो उसमें ढल जाती हैं, इसलिए मैं बिल्कुल उनकी तरह ही बनना चाहती हूं। और मैं उम्मीद करती हूं कि आलिया भट्ट के दमदार किरदारों के जैसे ही मैं भी काम करूं।’

ये खबर भी पढ़ें: Box Office: बुधवार को फिर लुढ़की ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, ‘केसरी वीर’ से ज्यादा कमा रही ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’

परेश रावल ने की सीरीज की तारीफ
पलक की सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ की तारीफ करते हुए हाल ही में दिग्गज एक्टर परेश रावल ने एक्स पर पोस्ट किया था कि ऐसे कॉन्टेंट को सिनेमा में बढ़ावा मिलना चाहिए। इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, उनके बाबूराव के किरदार को देखकर लगता है कि काश मैं भी ऐसी ही एक्टिंग कर पाऊं। तो उनके रिएक्शन से एक हिम्मत मिली कि ऐसे ही बस अच्छा काम करती जाऊं।’ 

exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy
सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स- @bolly_talkies

हेरा फेरी से परेश रावल के अलग होने पर दिया रिएक्शन 
इसके अलावा फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के खुद को अलग करने पर भी एक्ट्रेस ने अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘जितने भी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के फैंस हैं उनका भी मेरी ही तरह दिल टूट जाएगा इस खबर से। ये सर का फैसला है कि उन्हें काम करना है या नहीं लेकिन मैं तो यही उम्मीद करती हूं कि एक बार फिर से हमें थिएटर्स में राजू, श्याम और बाबूराव को एक साथ देखने को मौका मिले और हम हंस हंस कर लोट-पोट हो जाएं।’

ये खबर भी पढ़ें:Pankaj Kapur: ‘मुसद्दी’ बनकर हंसाने से लेकर ‘अब्बाजी’ के रोल में डराने तक, पंकज कपूर के दस दमदार किरदार

तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने का अनुभव 
इंटरव्यू में पलक ने अपने को-स्टार मयूर मोरे और दिग्गज एक्टर तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘मयूर के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी क्योंकि उसने इतना अच्छा काम किया हुआ है। तिग्मांशु सर की मैं बहुत इज्जत करती हूं। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। वो एक सीन में हमारे साथ शूट कर रहे थे। उनके आने से सेट पर सभी बहुत सीरियसली काम करते थे।’ 

exclusive-palak-jaiswal-on-nepotism-alia-bhatt-and-hera-pheri-3-controversy
पलक जयसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @palakjaiswal

सेलेब्स की सुरक्षा पर क्या बोलीं एक्ट्रेस? 
इसके अलावा एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि इन दिनों स्टार्स की सुरक्षा का मुद्दा काफी उठाया जा रहा है तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये बिल्कुल अच्छा समय नहीं चल रहा है, आज के टाइम पर हर किसी को सुरक्षा की जरूरत है। सेलेब्स का नाम है इसलिए उनके बारे में पता चल जाता है लेकिन सड़क पर चल रहीं महिला भी सुरक्षित नहीं है। तो कहीं ना कहीं हम सभी को ही सुरक्षा की जरूरत है।’

ये खबर भी पढ़ें:राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें फिल्म की कमाई

जन्मदिन कैसे मनाती हैं एक्ट्रेस? 
पलक जायसवाल 29 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनसे जब पूछा गया कि वो अपना जन्मदिन कैसे मनाएंगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं शुरू से ही अपने जन्मदिन को लेकर कभी ज्यादा एक्साइटेड नहीं रहती। इस बार मेरी फैमिली भी भोपाल में होगी। तो मैं अपने बर्थडे को अपने खास दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट करूंगी।’ 

वर्कफ्रंट पर एक्ट्रेस पलक जायसवाल 
फिल्म ‘क्रैकडाउन’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस पलक जायसवाल हाल ही में क्राइम सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ में नजर आई हैं। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा उनकी झोली में कुछ और एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स भी हैं जिनके बारे में अभिनेत्री फिलहाल कुछ बता नहीं सकतीं। हालांकि हम उम्मीद करते हैं कि वो इसी तरह से अपने काम के जरिए कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed