Esha Deol: धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ कुछ ऐसी थी ईशा देओल की मुलाकात, सनी देओल ने कराई थी पूरी व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में हेमा मालिनी के साथ शादी की 44वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर हेमा-धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने माता-पिता के लिए स्पेशल नोट भी साझा किया। हालांकि, इस खास मौके के जश्न में सनी देओल और बॉबी देओल शामिल नहीं हो सके, जिसे लेकर काफी सवाल किए गए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि काम के सिलसिले में देओल भाई नहीं आ सके। साथ ही यह भी कहा गया कि देओल परिवार में फिलहाल सबकुछ सही चल रहा है। बॉबी और सनी देओल की हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से अच्छी बॉन्डिंग है। हालांकि, प्रकाश कौर दूरी बनाकर चलती हैं।
देओल परिवार में सबकुछ सामान्य है
मालूम हो की हेमा मालिनी से शादी रचाने से पहले धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई, जिनसे उनके चार बच्चे-सनी देओल, बॉबी, विजेता और अजीता हैं। बीते वर्ष ईशा देओल और सनी देओल-बॉबी देओल को साथ देखा गया। ईशा ने अपने घर पर 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखवाई थी। बेशक ईशा और अहाना का अपने सौतेले भाईयों से अच्छा रिश्ता है, लेकिन प्रकाश कौर उनसे एक अंतराल बनाकर रखती हैं।
Shekhar Suman Podcast: क्या हुआ जब मुंबई आकर शेखर ने बजाई शम्मी आंटी के फोन की घंटी, पूरी कहानी, उनकी जुबानी
मुलाकात करने के लिए जाना पड़ा घर
हालांकि, ईशा देओल की प्रकाश कौर से मुलाकात हो चुकी है। हेमा मालिनी की बायोग्राफी में ईशा देओल ने इस बात का जिक्र किया है। इस दौरान सारे इंतजाम सनी देओल ने किए थे। ईशा देओल के मुताबिक एक समय उनके परिवार पर मुश्किल आई थी। उनके चाचा अजीत देओल की तबीयत काफी खराब चल रही थी। ऐसे में ईशा ने उनसे मिलने का मन बनाया। ईशा के मुताबिक, 'मैं अपने अंकल से मिलना चाहती थी। वे मुझे और अहाना को बेहद प्यार करते थे। हमारे पास उनके घर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था'।
Bhumi Pednekar: यंग ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल होने पर खुश हैं भूमि, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने दी उपलब्धि
हेमा की बेटियों को नहीं कर पाई हैं स्वीकार
ईशा ने आगे जिक्र किया, 'वे हॉस्पिटल में नहीं थी, इसलिए उनसे मिलने घर जाना पड़ा। मैंने सनी भैया को कॉल की। ऐसे में उनसे मुलाकात कराने के सारे इंतजाम सनी भैया ने किए'। ईशा ने प्रकाश कौर से पहली मुलाकात के बारे में बताया, 'मैंने उनके पैर छुए, वे मुझे आशीर्वाद देकर चली गईं'। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश कौर ने अभी तक हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से दूरी बनाकर रखी है। वे अभी तक उन्हें स्वीकर नहीं कर सकी हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर दिल हार बैठीं जान्हवी-अनन्या, सासु मां नीतू ने भी की बहू की तारीफ