फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Enrique Iglesias Reached Mumbai In Party Naked TShirt Ahead Of His Mega Concert After 13 Years In India

मुंबई पहुंचे लैटिन पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस, खास तरह की टी-शर्ट में आए नजर; 13 साल बाद भारत में करेंगे शो

Tue, 28 Oct 2025 07:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 28 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

Enrique Iglesias Land In India: ग्लोबल पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस अपने मुंबई कॉन्सर्ट के लिए भारत पहुंच चुके हैं। यहां देखिए किस अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए पॉप सिंगर?

विज्ञापन
Enrique Iglesias Reached Mumbai In Party Naked TShirt Ahead Of His Mega Concert After 13 Years In India
एनरिक इग्लेसियस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लैटिन पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस अपने कॉन्सर्ट के लिए अब भारत पहुंच गए हैं। एनरिक का 29 और 30 अक्तूबर को मुंबई में कॉन्सर्ट होना है। इसके लिए फैंस में काफी उत्साह है। एनरिक के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आते ही लोगों में कॉन्सर्ट को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।

विज्ञापन

कैजुअल लुक में नजर आए एनरिक
अपने रोमांटिक हिट गानों और जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर ग्लोबल सुपरस्टार एनरिक इग्लेसियस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। एनरिक कैजुअल टीशर्ट पहने थे, जिस पर चुटीले अंदाज में ‘पार्टी नेकेड’ लिखा था। एनरिक के भारत आने पर चर्चाएं इसलिए भी हैं, क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि वह शाहरुख खान से मिलकर शाहरुख के आगामी प्रोजेक्ट किंग के लिए भी सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

एनरिक भी कॉन्सर्ट के लिए हैं उत्सुक
एनरिक के गानों को लंबे समय से भारतीय दर्शकों के बीच पसंद किया जाता है। इस कॉन्सर्ट के लिए भारत आने पर एनरिक ने फर्स्टपोस्ट से कहा कि भारत में दर्शक अद्भुत हैं। उनमें संगीत कला के प्रति सच्ची प्रशंसा और श्रद्धा है। जब मैं भारत में मंच पर आता हूं, तो दर्शक अद्भुत होते हैं। ऊर्जा का स्तर अद्भुत होता है। मैं भारत में अपने प्रशंसकों के साथ उस ऊर्जा स्तर का अनुभव करने के लिए उत्सुक हू।

यह खबर भी पढ़ेंः शाहरुख और सलमान से की जा रही थी इस अभिनेता की तुलना, एक हादसे ने बदली जिंदगी; अचानक इंडस्ट्री से हुआ दूर

13 साल बाद भारत में शो करेंगे एनरिक
एनरिक का भारत से नाता दशकों पुराना है। उन्होंने पहली बार 2004 में मुंबई में परफॉर्म किया था और 2012 में अपने यूफोरिया वर्ल्ड टूर के लिए वापस लौटे, जिसमें पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु के पड़ाव शामिल थे। उनके कॉन्सर्ट ने भारतीय दर्शकों को लैटिन पॉप से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाई और आज देश में जिस वैश्विक कॉन्सर्ट बूम का दौर चल रहा है, उसका मार्ग प्रशस्त किया। अब एनरिक 13 साल बाद भारत वापस आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed