Dua Lipa: 'बिस्तर से उठ नहीं पाती थी, सब अपमानजनक था', खुद पर बने मीम्स और ट्रोलिंग पर छलका दुआ लिपा का दर्द
विश्व स्तर पर पहचान बना चुकी गायिका और अभिनेत्री दुआ लिपा अक्सर अपनी उपलब्धियों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्होंने काफी अपमानित महसूस किया था।
विस्तार
दुआ लिपा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर गायिका और गीतकार हैं। उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। उन्हें सात बार ब्रिट पुरस्कार और तीन बार ग्रैमी पुरस्कार भी मिल चुका है। आज वह विश्व के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली और उसे संभाल भी पाए। वह ना सिर्फ एक गायिका के तौर पर जानी जाती हैं, बल्कि उन्हें फैशन जगत में भी काफी सम्मान हासिल है और अब वह एक अभिनेत्री के तौर पर भी मशहूर हो रही हैं। हालांकि, आज के समय में मीम कल्चर काफी फैला हुआ है, जो किसी भी सेलिब्रेटी के वीडियो से कुछ सेंकेंड की क्लिप उठा कर उसे हास्य का पात्र बना देते हैं। ऐसे में दुआ भी इससे अछूती नहीं रही हैं। अब उन्होंने अपने ऊपर बने मशहूर मीम्स पर खुल कर बात की है।
ट्रोलिंग पर साझा किया अनुभव
एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने मीम्स कल्चर और ट्रोलिंग पर खुल कर बात की है। उन्होंने इसे लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा, 'लोग मेरे डांसिंग वीडियो से छोटी-छोटी क्लिप निकाल कर उससे मीम्स बनाते हैं और तब, जब मैं सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का ग्रैमी अवॉर्ड जीतती हूं, तो वही लोग कहते हैं कि मैं इस अवॉर्ड की हकदार नहीं थी, मुझे मंच पर उपस्थिति दर्शाने नहीं आती, मैं सफलता जारी नहीं रख पाउंगी'।
Alia Bhatt: टेलर स्विफ्ट-केट विंसलेट से प्रेरित हैं आलिया, ऐश्वर्या राय-करीना-श्रेया घोषाल का नाम भी है शामिल
'काफी अपमानित महूसस करती थी'
उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, 'इन सब से मुझे काफी तकलीफ होती थी। मुझे बहुत अपमानजनक महसूस होता था। इस वजह से मुझे ट्विटर छोड़ना पड़ा'। जब उनसे पूछा गया कि ये सब उन्होंने कब तक झेला, तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि उन्हें ये सब दो वर्षों तक झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह अपने बिस्तर से उठ नहीं पाती थीं, उन्हें लगता थी कि लोग उनके बारे में क्या-क्या सोचते हैं। अपने ऊपर बने वायरल मीम को लेकर उन्होंने कहा कि घंटो लंबे शो से एक छोटी सी क्लिप निकाल कर उसका मीम बनाना बिल्कुल भी सही नहीं था।
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं जान्हवी कपूर, फिल्म का सीन साझा कर की तारीफ, बोलीं- दिल भर आया
बतौर अभिनेत्री आईं नजर
दुआ लिपा ने हाल में ही बतौर अभिनेत्री अपनी एक नई यात्रा शुरु की है। उन्होंने फिल्म 'बार्बी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। इसमें उन्होंने एक कैमियो किया है। वह फिल्म 'आर्गिल' में ब्राइस डलास हॉवर्ड, सैम रॉकवेल, ब्रायन क्रैंस्टन, हैनरी कैविल आदि के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहुप्रतिक्षित तीसरी स्टूडियो एल्बम भी रिलीज की है। इस एल्बम का नाम 'रैडिकल ऑप्टिमिज्म' है, जो तीन मई को रिलीज हुआ था।
30 साल की उम्र में मां बनना चाहती थीं दीया, बोलीं- सपना टूटने पर...