फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi reaction on rumors On portray Mehmood role In R D Burman biopic actor says reports are untrue

क्या आरडी बर्मन की बायोपिक में नजर आएंगे इमरान हाशमी; महमूद का रोल निभाने की चर्चा; जानिए क्या बोले एक्टर?

Tue, 11 Aug 2026 09:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Aug 2026 09:10 AM IST
सार

Emraan Hashmi In R.D. Burman Biopic: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि इमरान हाशमी आरडी बर्मन की बायोपिक से जुड़ गए हैं। वे महमूद का रोल निभाएंगे। इन खबरों पर अब खुद अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Emraan Hashmi reaction on rumors On portray Mehmood role In R D Burman biopic actor says reports are untrue
आरडी बर्मन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर दर्शकों में उत्साह है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खूब अटकलें लग रही हैं। बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म से जुड़ गए हैं। वे पंचम दा के करीबी दोस्त और मशहूर एक्टर-सिंगर व कॉमेडियन महमूद की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मगर, इन खबरों का इमरान हाशमी ने खंडन कर दिया है।

विज्ञापन

Emraan Hashmi reaction on rumors On portray Mehmood role In R D Burman biopic actor says reports are untrue
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स

इमरान हाशमी ने क्या कहा?
इमरान हाशमी ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बायोपिक में काम नहीं कर रहे हैं। आरडी बर्मन की बायोपिक में महमदू की भूमिका निभाने संबधी खबरों को लेकर इमरान हाशमी ने लिखा है कि

  • 'मैं साफ कर दूं कि एक बायोपिक में मेरे महमूद साहब की भूमिका निभाने की खबरें सच नहीं हैं'। 
  • 'न तो मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और न ही मैं यह फिल्म कर रहा हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi reaction on rumors On portray Mehmood role In R D Burman biopic actor says reports are untrue
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद ने दिया था पंचम दा को मौका?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आर.डी. बर्मन की बायोपिक में एक्टर इमरान हाशमी की एंट्री हो गई है। वे एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर महमूद का रोल निभाएंगे, जिनकी उस महान म्यूजिक कंपोजर के साथ गहरी दोस्ती और क्रिएटिव बॉन्ड था। मगर, इमरान हाशमी की प्रतिक्रिया के बाद साफ है कि इन खबरों में सच्चाई नहीं है।

  • बता दें कि महमूद और आरडी बर्मन के बीच पक्की दोस्ती थी।
  • इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अनोखी और खूबसूरत जोड़ियों में शामिल थी। 
  • महमूद ने ही साल 1961 की फिल्म 'छोटे नवाब' से आरडी बर्मन को पहला बड़ा ब्रेक दिया था।
  • एक्टर-डायरेक्टर और कॉमेडियन महमूद साल 2004 में दुनिया को अलविदा कर गए।
विज्ञापन

सितंबर में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
पिंकविला की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज पांडे निर्देशित पंचमदा की बायोपिक को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। इसमें अक्षय कुमार को राजेश खन्ना का रोल निभाते देखा जाएगा। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद है कि सितंबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed