फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emergency actress Kangana Ranaut said Ranbir Kapoor came home and offered a role in sanju film

Kangana Ranaut: रणबीर ने घर आकर दिया था इस फिल्म में काम करने का ऑफर, कंगना बोलीं- कह रहे थे प्लीज कर लें

Sun, 25 Aug 2024 08:27 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रणौत ने बताया कि रणबीर कपूर उनके पास संजू फिल्म में रोल करने का प्रस्ताव लेकर आए थे, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था।
 

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut said Ranbir Kapoor came home and offered a role in sanju film
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

विस्तार

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब रणबीर कपूर को लेकर बयान दिया है। कंगना का कहना है कि उनके पास संजू फिल्म में काम करने का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

विज्ञापन


Women Oriented Films: जमकर कमाई करने वाली टॉप पांच महिला प्रधान फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर स्त्री 2?
विज्ञापन


रणबीर ने घर आकर दिया था ऑफर
कंगना रणौत ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि खुद रणबीर कपूर ही उनके पास 'संजू' में काम करने का प्रस्ताव लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि रणबीर ने उनके घर आकर कहा था, 'प्लीज, संजू में रोल कर ले।' सिद्धार्थ कन्नन से हुई बातचीत में कंगना ने बताया कि वो जिन लोगों को सार्वजनिक रूप से कुछ-कुछ कह चुकी हैं या उनके दिए ऑफर को ठुकरा चुकी है, उससे उनके पेशेवर जीवन पर किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ranjith: केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे रंजीत? बंगाली अभिनेत्री के आरोपों ने बढ़ाई मुसीबत

नहीं बताया कौन-सा रोल मिला था 
कंगना ने यह तो बताया कि रणबीर उनके लिए रोल लेकर आए थे, लेकिन यह नहीं बताया कि वो कौन-सा रोल था। बता दें कि संजू में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने भी अभिनय किया था। कंगना रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की भी आलोचना कर चुकी हैं।

Bollywood Actress: बॉलीवुड की ये हसीनाएं लोकप्रियता में भी अव्वल, इंस्टाग्राम पर है फॉलोअर्स की तगड़ी फौज

सलमान की इन फिल्मों का भी ठुकराया था ऑफर
इसी साक्षात्कार में कंगना ने यह भी बताया था कि वो सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' का ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। कंगना की नई फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन कंगना रणौत ने ही किया है। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।



Comedy Shows: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का है बेसब्री से इंतजार? तो जल्द ही ओटीटी पर देख डालें ये कॉमेडी शोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed