{"_id":"65cc660cd300f5cf78056c3c","slug":"ekta-kapoor-film-love-sex-aur-dhokha-2-release-date-announced-and-makers-are-also-motion-poster-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"LSD 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एकता की 'लव सेक्स और धोखा 2', मोशन पोस्टर साझा कर दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
LSD 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एकता की 'लव सेक्स और धोखा 2', मोशन पोस्टर साझा कर दी जानकारी
Wed, 14 Feb 2024 12:35 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:35 PM IST
सार
एकता कपूर साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल बना रही हैं। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अपडेट सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म मेकर एकता कपूर साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल बना रही हैं। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अपडेट सामने आते रहते हैं। इस बीच अब निर्माताओं ने बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे के मोके पर फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। साथ ही, मोशन पोस्टर जारी किया है।
रिलीज डेट का हुआ एलान
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। मोशन पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है।' 'लव सेक्स और धोखे 2' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Yami Gautam: 'आर्टिकल 370' के बाद यामी गौतम अभिनय को कहेंगी अलविदा? मां बनने पर साझा किया अनुभव
विज्ञापन
मोशन पोस्टर में अनोखी दुनिया की दिखाई झलक
नए मोशन पोस्टर में नए जमाने की अनोखी दुनिया की झलक दिखाई गई है। मोशन पोस्टर में दिल के आकार में धड़कते हुए सोशल मीडिया ऐप्स आइकन दिखाए गए है, जो डिजिटल में प्यार पर आधारित फिल्म की थीम को दिखाता है। 'लव सेक्स और धोखा 2' का निर्देशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा समर्थित होगी और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज के प्रोडक्शन बैनर के तहत रिलीज होगी। यह फिल्म रिश्तों में आने वाली मुश्किलों को दिखाती है। मॉडर्न जमाने के प्यार के छिपे पहलुओं को उजागर करती है।
यह भी पढ़ें: Aditya Narayan: 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा', मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज
दर्शकों को पसंद आया था पहला पार्ट
एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था, जिसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ऑनर किलिंग, एक एमएमएस स्कैंडल और स्टिंग ऑपरेशन के बारे में तीन अलग-अलग, लेकिन आपस में जुड़ी कहानियों पर आधारित थी। फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

View this post on Instagram
A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)