Eisha Singh: नाक से खून; आंंखों से आंसू, दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आईं अभिनेत्री ईशा सिंह
Eisha Singh Crying: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह को आखिर ये क्या हो गया है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस फेम 18 ईशा रोते हुए नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ईशा के अपकमिंग सॉन्ग से जुड़ा है वीडियो
ईशा ने फैंस के रिएक्शन को देखते ही जल्दी ही ये साफ कर दिया कि ये वीडियो उनके अपकमिंग गाने का है और उनका मकसद किसी को भी डराने का नहीं था। उन्होंने स्टोरी के जरिए ये बात साफ की है।
फैंस में चिंता की लहर
ईशा सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। वीडियो में ईशा बहुत दुखी नजर आ रही हैं। उनका ये रूप देखकर हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि क्या वो किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजर रही हैं? इस वीडियो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है। हालांकि वो क्यों रो रही हैं और ऐसे क्यों वीडियो शेयर किया है, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कई टीवी शो में निभा चुकी हैं दमदार किरदार
ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' से की थी, जिसमें उनके सरल लेकिन मजबूत किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे धारावाहिकों में उन्होंने अपने अभिनय की गहराई का परिचय दिया। वह बिग बॉस 18 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने व्यक्तित्व की सच्चाई और संवेदनशीलता से दर्शकों का दिल जीत लिया था।