फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Due to writers and actors strikes Stranger Things Wednesday & Virgin River will not be released in 2024

Netflix: हड़ताल के चलते 2024 में नहीं रिलीज होंगे स्ट्रेंजर थिंग्स समेत ये सीरीज, नेटफ्लिक्स ने जारी की सूची

Thu, 01 Feb 2024 09:38 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

स्ट्रेंजर थिंग्स के अलावा 'वेडनसडे' के अगले सीजन का भी अप्रैल के अंत से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। आयरलैंड में इस शो के सीजन दो पर काम शुरू होने वाला था। वहीं, 2023 के नए शो 'वन पीस' के दूसरे सीजन की शूटिंग भी अभी तक शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन
Due to writers and actors strikes Stranger Things Wednesday & Virgin River will not be released in 2024
Netflix Series - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के लेखकों और अभिनेताओं के हड़ताल का असर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के कई बड़े शो पर पड़ा है। कई हाई-प्रोफाइल शो और फिल्मों का प्रोडक्शन भी ठप है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने 2024 में रिलीज होने वाली सीरीज की लिस्ट जारी की, जिसमें हड़ताल के चलते नेटफ्लिक्स की कई बड़ी सीरीज लिस्ट में नहीं है।

विज्ञापन

पांचवे सीजन का मई में शुरू होना था काम
इस लिस्ट में स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और अंतिम सीजन भी शामिल है, जिसका निर्माण इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था, लेकिन अब इसके 2025 पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इस शो की सीजन तीन और सीजन पांच के बीच अब तीन साल का अंतर हो जाएगा। इस सीरीज में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का काम बाकी है, जिसे मूल रूप से मई में शुरू किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वेडनसडे' की शूटिंग भी रूकी
स्ट्रेंजर थिंग्स को नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय सीरीज की गद्दी से हटाने वाला शो 'वेडनसडे' भी अप्रैल के अंत से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। आयरलैंड में इस शो के सीजन दो पर काम शुरू होने वाला था। वहीं, 2023 के नए शो 'वन पीस' के दूसरे सीजन की शूटिंग भी अभी तक नहीं शुरू हुई है। 
Shabana Azmi: शबाना दिखेंगी सनी के संग, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पिता धर्मेंद्र को कर चुकी हैं घायल

विज्ञापन

'वर्जिन रिवर' के सीजन 6 का काम भी प्रभावित
2024 में रिलीज नहीं होने वाली सीरीज में तीन लोकप्रिय शो 'स्वीट मैगनोलियास', 'गिन्नी एंड जॉर्जिया' और 'वर्जिन रिवर' भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी शो को बड़े स्तर पर पोस्ट-प्रोडक्शन की आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि 'वर्जिन रिवर' का वैंकूवर में सीजन 6 का फिल्मांकन शुरू होना था, जो अब बसंत के मौसम से पहले नहीं शुरू हो पाएगा।
Deepika Padukone: परीक्षा पे चर्चा के लिए दीपिका ने जताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार, पोस्ट वायरल

ये सीरीज होंगी रिलीज
इस शो के अलावा 2024 में जो सीरीज नहीं रिलीज होगी, उनमें 'द लिंकन लॉयर' सीजन तीन, '3 सोफोमोर्स', 'द वॉचर', 'एक्सओ', 'किटी' और 'द रिक्रूट' शामिल हैं। वहीं, जिन सीरीज के अगली कड़ी इस साल रिलीज होंगी उनमें लोकप्रिय स्क्विड गेम 2, 'ब्रिजर्टन', 'द नाइट एजेंट', 'कोबरा काई', 'एमिली इन पेरिस' और 'द डिप्लोमैट' शामिल हैं।
Naagin 7: 'बिग बॉस 17' की हार का बदला लेंगी अंकिता, क्या नागिन बनकर करेंगी अंकित गुप्ता के संग रोमांस?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed