फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Double iSmart Director Puri Jagannadh did not attend the trailer launch event due to censor board work in mumb

Double iSmart: 'डबल ईस्मार्ट' के ट्रेलर लॉन्च में नहीं आए थे निर्देशक पुरी जगन्नाध, सेंसर बोर्ड निकली वजह

Mon, 05 Aug 2024 08:21 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 08:21 AM IST
सार

'डबल ईस्मार्ट' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाध नहीं आ पाए थे। अब उन्होंने एक वीडियो जारी करके इसकी वजह बता दी है। 
 

विज्ञापन
Double iSmart Director Puri Jagannadh did not attend the trailer launch event due to censor board work in mumb
डबल ईस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

विस्तार

राम पोथिनेनी की नई फिल्म 'डबल ईस्मार्ट' का ट्रेलर रविवार को जारी किया गया। फिल्म सिनेमाघरों की दहलीज पर पहुंच चुकी है। ऐसे में प्रशंसक इसका ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार निर्माताओं ने उन्हें सब्र का फल दे ही दिया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक घटना ऐसी भी हुई, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाध को माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन

Double iSmart Director Puri Jagannadh did not attend the trailer launch event due to censor board work in mumb
डबल ईस्मार्ट - फोटो : यूट्यूब @PuriJagannadh

'डबल ईस्मार्ट' का ट्रेलर विजाग में रिलीज किया गया। इस खास मौके से फिल्म के निर्दशक पुरी जगन्नाध नदारद थे, जिससे कुछ प्रशंसकों के बीच नाराजगी देखी गई। अब पुरी जगन्नाध ने कार्यक्रम में नहीं आने के लिए लोगों से माफी मांगी और नहीं आने का कारण भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Double iSmart Director Puri Jagannadh did not attend the trailer launch event due to censor board work in mumb
डबल ईस्मार्ट - फोटो : यूट्यूब @PuriJagannadh

पुरी जगन्नाध ने एक वीडियो जारी करके कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की वजह बताते हुए कहा कि वो मुंबई में सेंसर बोर्ड से जुड़े कामकाज के चलते विजाग नहीं आ पाए थे। साथ ही, वो कई दूसरे काम में भी व्यस्त थे। उन्होंने लोगों से 'डबल ईस्मार्ट' के ट्रेलर का आनंद लेने के लिए कहा। 

TV Celebs Faced Financial Crisis: जब इन टीवी स्टार्स पर पड़ी आर्थिक तंगी की मार, खुद बयां किया दर्द

विज्ञापन

Double iSmart Director Puri Jagannadh did not attend the trailer launch event due to censor board work in mumb
डबल ईस्मार्ट - फोटो : यूट्यूब @PuriJagannadh

'डबल इस्मार्ट' फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है, जो साल 2019 में आई थी और हिट साबित हुई थी। फिल्म के नए भाग में  राम पोथिनेनी और संजय दत्त का आमना-सामना होगा। ट्रेलर में सुनाई दिए संजय दत्त के एक डायलॉग ने लोगों ने ध्यान खींचने का काम किया। संजय कहते हैं, "मेरा दिमाग तेरे भेजे में घुसने वाला है। तू मेरी तरह बदलने वाला है।" बता दें कि फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इसमें सयाजी शिंदे, मकरंद देशपांडे और बानी जे ने भी अभिनय किया है। धुन तैयार करने का काम मणि शर्मा ने किया है।

Mother-Daughter: ये हैं बॉलीवुड स्टार्स की स्टाइलिश मां-बेटी की जोड़ियां, लिस्ट में गौरी और सुहाना भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed