फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disney plus Hotstar announces the second season of Bhuvan Bam starrer web series Taaza Khabar Season 2

Taaza Khabar Season 2: 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन का टीजर जारी, वसंत की मौत की खबर से हैरत में पड़े दर्शक

Fri, 05 Apr 2024 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Disney plus Hotstar announces the second season of Bhuvan Bam starrer web series Taaza Khabar Season 2
ताजा खबर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भुवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर जारी कर दिया है। इसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। फिलहाल वेब सीरीज पर काम चल रहा है। दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'पुष्पा 2: द रूल' से श्रीवल्ली का पहला लुक आउट
विज्ञापन


क्या है ताजा खबर की कहानी
'ताजा खबर' वंसत गावड़े उर्फ वस्या की कहानी है, जिसका किरदार भुवन बाम ने निभाया हैं। वह एक सुलभ शौचालय का प्रभारी है, जो अपनी मां से खूब प्यार करता है। एक चमत्कार के बाद कैसे अचानक वस्या की जिंदगी बदल जाती है, सीरीज इसी को लेकर आगे बढ़ती है। वस्या के पास ऐसी शक्ति होती है, जिससे वह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही पता लगा लेता है। दूसरे सीजन के टीजर की शुरुआत एक खबर से होती है, जिसमें बताया गया है कि वसंत गावड़े की हत्या हो गई है। टीजर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर वस्या की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोमांचक सफर पर ले जाएगा दूसरा सीजन
वेब सीरीज का निर्माण बीबी की वाइन्स प्रोडक्शंस ने किया है। इसके निर्माता रोहित राज और भुवन बाम है। कहानी हुसैन और अब्बास दलाल ने लिखी है। इस वेब सीरीज में भुवन बाम के अलावा श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, प्रथमेश परब, नित्या माथुर, देवेन भोजानी और शिल्पा शुक्ला ने अभिनय किया है। यह एक एक्शन-ड्रामा सीरीज है, जिसे दर्शक डिज्नी+हॉटस्टार पर देख पाएंगे। भुवन बाम ने अपनी नई वेब सीरीज को लेकर कहा कि 'ताजा खबर' के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि वास्या का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं उसके साथ जुड़ा हुआ महसूस करता हूं। दूसरे सीजन के लिए एक बार फिर से वस्या का किरदार निभाना, एक खास तरह का अनुभव रहा। भुवन ने आगे कहा कि 'ताजा खबर' का दूसरा सीजन दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाएगा। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि यह सीरीज दर्शकों में उत्सुकता जगाने का काम करेगी।  
Kiran Rao: आमिर की पूर्व पत्नी बुलाए जाने पर किरण राव को पड़ता है फर्क? अपने रिश्ते को लेकर दिया ये बयान

भुवन ने अपने किरदार से दिलों में बनाई जगह
भुवन ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा है, 'जिंदगी बड़ी अजीब है..., 'ताजा खबर' का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है'। निर्देशक हिमांक गौड़ ने 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन के बारे में बात करते हुए  कहा कि भुवन ने अपने किरदार की बदौलत लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। हम सभी 'ताजा खबर' के दूसरे भाग को लेकर काफी उत्साहित हैं।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के टेलीकास्ट पर बढ़ा विवाद, अब चुनाव आयोग के पास पहुंची कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed