फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani Ready To Hollywood Debut With Oscar Winner Director Kevin Spacey Action Thriller Holiguards

Disha Patani: दिशा पाटनी की हॉलीवुड में एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म से करेंगी डेब्यू

Sat, 31 May 2025 12:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 31 May 2025 12:46 PM IST
सार

Disha Patani Hollywood Debut: दिशा पाटनी अब दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होने वाली हैं।

विज्ञापन
Disha Patani Ready To Hollywood Debut With Oscar Winner Director Kevin Spacey Action Thriller Holiguards
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@dishapatani

विस्तार

अपने बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में अपनी हॉट अदाओं का जलवा बिखेरनी को तैयार हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा सरीखी अभिनेत्रियों की राह पर चलते हुए अब दिशा पाटनी ने भी हॉलीवुड का रुख किया है। वो ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म से हॉलीवुड में अपने डेब्यू को तैयार हैं।

विज्ञापन

सुपरनेचुरल एक्शन-थ्रिलर है ‘होलीगार्ड्स’
दिशा पाटनी सुपरनेचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ से हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि केविन इस फिल्म के जरिए लगभग 20 सालों के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की अधिकांश शूटिंग मैक्सिको में हुई है। फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रायना हिल्डेब्रांड जैसे कई इंटरनेशनल स्टार्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

‘स्टैटिगार्ड्स बनाम होलीगार्ड्स’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है फिल्म
‘होलीगार्ड्स’ ‘स्टैटिगार्ड्स बनाम होलीगार्ड्स’ नाम की एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। यह एक्शन-थ्रिलर अपने पोस्ट प्रोडक्शन के समय से ही काफी चर्चा में है। जिससे ये जाहिर होता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में रोमांच है और वो फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दिशा की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



(फोटो- @dishapatani)

Trending Videos

Disha Patani Ready To Hollywood Debut With Oscar Winner Director Kevin Spacey Action Thriller Holiguards
दिशा पाटनी और जैकी चैन - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी चैन के साथ कर चुकी हैं ‘कुंग फू योगा’
हॉलीवुड में जरूर यह दिशा की पहली फिल्म है, लेकिन ये उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म नहीं है। दिशा इससे पहले जैकी चैन के साथ ‘कुंग फू योगा’ में नजर आ चुकी हैं। 

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी दिशा
वहीं बॉलीवुड में दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त समेत एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed