फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha parmar gets emotional while remembers her late father on his death anniversary

Disha Parmar: टीवी अभिनेत्री दिशा परमार दिवंगत पिता को याद कर हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपको खोने का दर्द…’

Fri, 06 Jun 2025 03:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

Disha Parmar: टीवी अभिनेत्री और सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार अपने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Disha parmar gets emotional while remembers her late father on his death anniversary
दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल दिशा परमार ने आज शुक्रवार के दिन अपने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। साथ ही एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत पिता के प्रति प्यार और सम्मान दिखाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा। 

विज्ञापन


आठ साल हो गए आपको देखे
दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा है। उनके पिता का निधन आठ साल पहले हो चुका है। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए कहा, ‘आपको आखिरी बार देखे और सुने हुए 8 साल हो गए हैं। हां, मैं ठीक हो गई हूं। इस घटना से उतना दर्द नहीं होता, मैं अब ज्यादा नहीं रोती हूं। लेकिन जब भी मैं किसी वजह से भावनात्मक रूप से परेशान होती हूं, तो सबसे पहला ख्याल जो मेरे दिमाग में आता है वो आप हैं। क्योंकि आपको खोने का दर्द किसी भी चीज से ज्यादा बड़ा था।’ 
विज्ञापन




आप सबसे खास हैं और रहेंगे
आगे उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे सबसे खास रहे हैं और हमेशा रहेंगे। मैं भगवान से प्रार्थना नहीं करती या उनसे कुछ नहीं मांगती, क्योंकि मेरे पास उनका एक रूप है जो यह सुनिश्चित करता है कि मुझे वह सब मिले जो मैं चाहती हूं। आपकी याद आती है पापा, मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकती।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Who Is Zainab Ravdjee: कौन हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू जैनब रावजी? चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का

दिशा परमार के बारे में 
दिशा परमार एक टीवी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। इसके अलावा वह सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी भी हैं। उन्हें ‘प्यार का दर्द है’, ‘मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ जैसे सीरियल्स की वजह से पहचाना जाता है। वहीं, उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में भी देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed