Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Karthik Subbaraj Teams Up With Guneet Monga Kapoor For His Next Film

नई फिल्म के लिए साथ आए कार्तिक सुब्बाराज और गुनीत मोंगा, मेकर्स ने कहानी को बताया अपने दिल के करीब

Mon, 10 Nov 2025 07:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 10 Nov 2025 07:34 PM IST
सार

Karthik Subbaraj’s New Movie: तमिल निर्देशक कार्तिक सुब्बारज ने अपनी नई फिल्म घोषित कर दी है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा।

विज्ञापन
Director Karthik Subbaraj Teams Up With Guneet Monga Kapoor For His Next Film
कार्तिक सुब्बाराज और गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज अब नेशनल अवॉर्ड विनर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के साथ मिलकर एक नई फिल्म लाने वाले हैं। यह तमिल फिल्म गुनीत मोंगा कपूर के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर के तले तैयार की जाएगी। यह कार्तिक सुब्बाराज की दसवीं फीचर फिल्म भी होगी।

विज्ञापन

फिल्म के लिए उत्साहित हैं कार्तिक
इस आगामी फिल्म को लेकर खुशी जताते हुए निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने कहा कि मैंने हमेशा सिख्या की सिनेमा शैली की प्रशंसा की है। यह उस क्रिएटिविटी से मेल खाती है, जिसमें मैं हमेशा काम करना चाहता हूं। यह कोलैबरेशन वाकई खास है और मैं उत्साहित हूं कि हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह कहानी मेरे दिल के काफी करीब है। मुझे खुशी है कि मुझे इसके लिए सही निर्माता मिल गए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' पर सेलेब ने दी बधाई, करीना बोलीं- शाबाश माय डार्लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

गुनीत मोंगा ने की कार्तिक की तारीफ
वहीं फिल्म को लेकर गुनीत मोंगा ने खुशी जताते हुए कहा कि सिख्या में हम हमेशा अलग-अलग संस्कृतियों में फैली घरेलू और साहसिक कहानियां दिखाने में विश्वास रखते हैं। कार्तिक के साथ साझेदारी करना इसी दिशा में हमारा एक और कदम है। कार्तिक का सिनेमा जमीन से जुड़ा, कुछ अलग और बेहद मौलिक है। वह मास अपील और राइटिंग को इतसी सरलता से जोड़ते हैं कि देखने लायक होता है। मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed